Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
दो बाप और एक मां... क्या है हेटेरोपेरेंटल सुपरफेकंडेशन, जिस पर बनी हैं विक्की कौशल की 'Bad Newz'
Bad Newz Movie : विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'बैड न्यूज' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। मूवी का ट्रेलर बहुत ही मजेदार है। ट्रेलर में की शुरूआत होती है जहां तृप्ति डिमरी को पता चलता है कि वो प्रेग्नेंट हैं लेकिन वो कंफ्यूज होती है कि विक्की कौशन और एमी विर्क में से असली पिता कौन हैं? इसके बाद तीनों पैटरनिटी टेस्ट करवाने जाते है।
पता चलता है कि विक्की कौशल और एमी विर्क दोनों ही पिता है, इस स्थिति में जब मामला कंफ्यूज्ड हो जाता है तो डॉक्टर स्पष्ट करते हैं कि यह हेटरोपैरेंटल सुपरफेकंडेशन (heteropaternal superfecundation ) का एक दुर्लभ मामला है। ट्रेलर देखकर पता चलता है कि ये फिल्म हेटेरोपेरेंटल सुपरफेकंडेशन जैसे रेयर कंडीशन पर बनी है।

ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही यह टर्म बहुत ही चर्चित हो रहा है। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है आखिर हेटेरोपेरेंटल सुपरफेकंडेशन क्या होता है, आइए आपको भी बताते हैं इस विचित्र घटना का मतलब-
हेटेरोपेरेंटल सुपरफेकंडेशन क्या है?
हेटेरोपेरेंटल सुपरफेकंडेशन एक दुर्लभ प्रक्रिया है जिसमें एक ही मासिक धर्म चक्र के दौरान एक ही महिला के अंडाणु अलग-अलग पार्टनर के साथ संबंध बनाने से दोनों पुरुषों के शुक्राणु से निषेचित हो जाते हैं। इस आसामान्य प्रेग्नेंसी में जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं। इसमें बच्चे तो मां की जेनेटिक मेटेरियल को साझा करते हैं, लेकिन पिता की जींस अलग-अलग होते हैं। साफ शब्दों में समझे तो मां तो एक ही होती है लेकिन दोनों बच्चों के जैविक पिता अलग-अलग होते हैं।
"हेटेरोपैटरनल" का अर्थ होता है अलग-अलग पिता, और "सुपरफेकंडेशन" का मतलब होता है। एक ही चक्र के दौरान अलग-अलग शुक्राणुओं द्वारा दो अंडों का निषेचन।
गायों में आम हैं ये कंडीशन
अब तक इंसानों में हेटेरोपेरेंटल सुपरफेकंडेशन के 20 मामले ही रिपोर्ट किए गए हैं। जहां ये प्रक्रिया इंसानों में दुलर्भ हैं, वहीं यह प्रक्रिया गायों में अधिक आम है।



Click it and Unblock the Notifications











