Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने चुना बेटी के लिए पुराना लेकिन यूनिक नाम, चार भाषाओं में बताया इसका मतलब
Drashti Dhami Daughter Name : टीवी की मधुबाला के नाम से फेमस एक्ट्रेस दृष्टि धामी और उनके पति नीरज खेमका 22 अक्टूबर, 2024 को एक बच्ची के माता-पिता बने। 28 नवंबर को दृष्टि धामी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी छोटी बेटी के नाम की घोषणा की। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बच्ची के पैरों की प्यारी तस्वीर शेयर की और बताया कि उन्होंने अपनी नन्ही परी का नाम रखा है। यह खास पल उन्होंने अपने फैंस के साथ साझा किया।
फोटो में दृष्टि धामी और नीरज खेमका ने अपनी बेटी को प्यार से पकड़ रखा था। इस प्यारी सी तस्वीर के साथ उन्होंने खुलासा किया कि उनकी छोटी बेटी का नाम 'लीला' रखा गया है।

दृष्टि ने यह खास खबर अपने फैंस, दोस्तों और टीवी जगत के कलाकारों के साथ साझा की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा, "लीला को नमस्ते कहिए।"
लीला नाम का अर्थ
दृष्टि धामी ने अपनी बेटी का नाम लीला चुना है। हालांकि ये नाम बेहद पुराना है लेकिन इस नाम का शाब्दिक अर्थ बेहद प्यारा है। लीला नाम का अर्थ न सिर्फ हिंदी में बल्कि संस्कृत, अरबी और उर्दू भाषा में भी मिलता है। हालांकि हर भाषा में इस नाम का अर्थ काफी अलग-अलग है। लीला नाम का अर्थ होता है ईश्वर की रचना, सुंदरता और कृपा होती है
लीला नाम का अर्थ विभिन्न भाषाओं में अलग-अलग होता है
संस्कृत: संस्कृत में लीला का शाब्दिक अनुवाद नहीं किया जा सकता, लेकिन इसका अर्थ "खेल" के रूप में लिया जाता है, जो जीवन के विभिन्न रूपों और ईश्वर के कार्यों के रूप में देखा जाता है। यह नाम आध्यात्मिक और सौंदर्य से जुड़ा हुआ है। ह जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाने वाला एक आध्यात्मिक शब्द है, जो ईश्वर की रचनाओं और उनके कार्यों को परिभाषित करता है।
अरबी: लीला का अर्थ "रात" होता है, जो अंधेरे या शांतिपूर्ण रात को दर्शाता है।
हिब्रू: हिब्रू में भी लीला का अर्थ "रात" होता है, और यह रात्रि के समय की सुंदरता और शांति को व्यक्त करता है।
हिंदी/उर्दू: हिंदी और उर्दू में भी "लीला" शब्द का अर्थ "ईश्वर की रचना" या "सौंदर्य" से जुड़ा हुआ है, जो एक शुभ और आध्यात्मिक अर्थ व्यक्त करता है।
दिख चुकी हैं इन शोज में?
दृष्टि धामी के करियर की बात करें तो उन्होंने कई टेलीविजन शो किए हैं और वे घर-घर में फेमस हैं। उनके सुपरहिट शो में "दिल मिल गए," "एक था राजा एक थी रानी," "परदेस में है मेरा दिल," और "सिलसिला बदलते रिश्तों का" शामिल हैं। इन शो में उनकी शानदार अभिनय ने उन्हें दर्शकों के बीच एक खास पहचान दिलाई। दृष्टि की बहुमुखी अभिनय क्षमता और आकर्षक व्यक्तित्व ने उन्हें टीवी इंडस्ट्री में एक प्रमुख स्थान दिलवाया।



Click it and Unblock the Notifications











