Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
डिलीवरी के 2 महीनें बाद दिशा परमार ने घटाया वजन, इस डाइट प्लान को किया फॉलो
Disha Parmar's secrets to postpartum weight loss plan : टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' से फेम एक्ट्रेस दिशा परमार इन दिनों एक बार फिर से डिलीवरी के बाद वेटलॉस को लेकर चर्चाओं में हैं। वे टीवी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। लेकिन मां बनने के बाद उनका वजन बढ़ गया था।
जिसे कम करने के लिए उन्होंने स्ट्रिक्ट डाइट प्लान फॉलो किया और सिर्फ दो महीनों के भीतर ही खुद को पूरी तरह से फिट बना लिया। आइये जानते हैं डिलीवरी के बाद उनके फिटनेस और डाइट के बारे में।

17 दिनों में घटाया वजन
दिशा ने 20 सितंबर को बेबी गर्ल को जन्म दिया था। अपनी डिलीवरी के बाद हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल को अपनाकर उन्होंने अच्छा-खासा वजन घटाया है। उन्होंने डिलीवरी के मात्र 17 दिनों बाद ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपना ट्रांसफॉर्मेशन किया था। आमतौर पर महिलाओं के लिए बच्चे को जन्म देने के बाद इतनी जल्दी वजन घटाना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन दिशा ऐसा करके कई माओं के लिए मिसाल बनीं।
ये डाइट फॉलो करती थीं दिशा
दिशा ने डिलीवरी होने के बाद से ही खान-पान पर विशेषतौर पर ध्यान देना शुरू कर दिया था। इसके लिए वे पोषक तत्वों से भरपूर चीजें ही खाना पसंद करती थीं। इस दौरान दिशा ने घर का बना हुआ खाना खाया। आफ्टर डिलीवरी वे काफी बैलेंस्ड डाइट लेती थीं, जिसमें लो कार्ब और प्रोटीन ज्यादा रहता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान वे अजवाइन के पानी का भी सेवन करती थीं। दिशा इस दौरान हरी सब्जियां, फल और साबूत अनाज खाने पर भी जोर देती थीं। यही नहीं इस बीच सैचुरेटेड फैट्स, हाई सोडियम और प्रोसेस्ड फूड खाने से बचती थीं। डिलीवरी के बाद से ही उन्होंने तैलीय पदार्थों और जंक फूड से दूरी बना ली थी।
एक्सरसाइज को लेकर फोकस है दिशा
डिलीवरी के बाद लगभग 6 हफ्तों तक दिशा ने हल्की एक्सरसाइज, योग और प्राणायाम किया है। जैसे-जैसे वे रिकवर होती रहीं, उन्होंने वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज किया और जॉगिंग, वॉकिंग और पिलाटे आदि जैसी एक्सरसाइज भी कीं। फिट रहने के लिए आमतौर पर भी दिशा ऐसी एक्सरसाइज करती रहती हैं। अब उनकी डिलीवरी को कुल 2 महीने पूरे हो चुके हैं और अब वे पहले की तरह ही अपने असल शेप में आ चुकी हैं। जानें डिलीवरी के बाद कैसे वेटलॉस करें -
अजवाइन का पानी
यह प्रसव के बाद दर्द को कम करने में मदद करता है। जोड़ों संबंधी दर्द को भी कम करने में मददगार है। प्रसव के बाद अजवाइन पानी का इस्तेमाल वजन कम करने के लिए भी फायदेमंद है। स्तनपान कराने वाली महिलाओं के दूध में अजवाइन की मौजूदगी से शिशुओं को पेट दर्द और मरोड़ या गैस की दिकक्त कम होती है। डिलीवरी के बाद अजवाइन के पानी का सेवन करने से रिकवरी में मदद मिलती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर को अंदरूनी तौर पर रिकवर करने में मदद करते हैं।
धीरे धीरे शुरु करें वर्कआउट
अगर आप डिलीवरी के बाद वर्कआउट करना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि अगर आपकी वजाइनल डिलीवरी यानी कि नॉर्मल डिलीवरी हुई है तो आप कम से कम 2 हफ्ते का रेस्ट जरूर करें। इसके बाद आप धीरे-धीरे वर्कआउट करना शुरू कर सकते। पहले योगा और हल्की फुल्की स्ट्रेचिंग से करें। इंटेस वर्कआउट से बचें।
बैलेंस्ड डाइट लें
आप दिनभर में क्या खाती हैं इस बात पर ध्यान देना होगा. डिलीवरी के बाद महिलाओं को अधिक कैलोरी और एनर्जी की आवश्यकता होती है. वजन कम करने के लिए प्रतिदिन लगभग 1500 कैलोरी खाई जानी चाहिए। वजन कम करने के लिए अपनी कैलोरी इंटेक पर फोकस करना होगा। प्रोटीन और कार्ब्स के बैलेंस्ड डाइट लें। इसके अलावा दिशा की तरह सैचुरेटेड फैट्स, हाई सोडियम और प्रोसेस्ड फूड खाने से बचती थीं।



Click it and Unblock the Notifications











