Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
How To choose Right Summer Camp: समर कैंप चुनते हुए रखें इन बातों का ख्याल, एक गलती कर सकता है वैकेशन खराब
गर्मी की छुट्टियों में समर कैंप बच्चों के लिए काफी यूजफूल और मजेदार हो सकता है। जहां बच्चें अपनी रुचि के अनुसार नए स्किल डवलप करने के साथ ही बोरियत से भी बच जाते हैं। लेकिन कभी-कभी एज ग्रुप और अलग-अलग रुचियों के वजह से पैरेंट्स के लिए अपने बच्चें के लिए एक परफेक्ट समर कैंप चुनना चैलेंजिग बन सकता है। खासकर, ऐसे पैरेंट्स के लिए जो अपने बच्चों को पहली बार समर स्कूल भेज रहे हैं। इसलिए आज हम आपको यहां बता रहे हैं कि पैरेंट्स को समर कैंप चुनते हुए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और इसके फायदे।

क्या आपका बच्चा समर कैंप के लिए तैयार है?
समर कैंप चुनने से पहले इस चीज का पता लगाए कि क्या आपका बच्चा कैंप के लिए तैयार है? और वास्तव में वो इसमें दिलचस्पी रखता भी है या नहीं। बच्चें को जबरदस्ती समर कैंप भेजने की बजाय उसे मानसिक तौर पर तैयार करे। समर कैंप के फायदे बताकर आप अपने बच्चें को उसके पहले समर कैंप के लिए तैयार कर सकते हैं।
अपने बच्चे की इंटरेस्ट को इग्नोर न करें
समर कैंप चुनते हुए अपने बच्चे की रुचि पर जरुर ध्यान दें। अगर आपका बच्चा कोडिंग सीखना चाहता है या वो रोबोटिक्स में दिलचस्पी रखता है, तो आपको अपने बच्चें की रुचि के अनुसार समर कैंप चुनना चाहिए। अपने इंटरेस्ट के अनुसार बच्चा पूरा ध्यान लगाकर उस स्किल्स में महारत हासिल करने के लिए जुट जाएगा। जैसे अगर बच्चा स्विमिंग में दिलचस्पी रखता है तो आप उसे कराटे क्लासेज ज्वॉइन करने के लिए दवाब नहीं बनाएं।
टाइमिंग पर दे ध्यान
समर कैंप की टाइमिंग पर भी विचार करें। समर वैकेशन बच्चों के लिए फ्री-टाइम होता है। इसलिए अपने बच्चें से जरुर एक बार टाइमिंग पर बात करें क्योंकि आपका बच्चा आपको आसानी से बता सकता है कि वह गर्मियों के दौरान जल्दी जागना पसंद करता है या सोना है। इसलिए समर कैंप चुनते हुए ऐसी टाइमिंग चुने, जिसमें बच्चा सबसे ज्यादा कम्फर्टेबल फील करें।
समर कैंप के साइज पर भी गौर करें
समर कैंप चुनते हुए जरुरी है कि आप क्लास की कैपेसिटी पर ध्यान दें। क्योंकि क्लास में जितने कम बच्चें होंगे, बच्चों की लर्निंग उतनी ही तेजी होगी और वो नई चीजें सीखेंगे।

समर कैंप जाने के फायदे
1. समर कैंप में बच्चें खूब एंजॉय करते है, जिससे पढ़ाई का प्रेशर कम हो जाता है।
2. खेल-खेल में बच्चों को कहानियां और कविताएं याद हो जाती हैं।
3.समर कैंप में कई तरह की एक्टिविटीज होती हैं, जिससे बच्चों का हिडन टैलेंट सामने आता है।
4. समर कैंप में इंडोर गेम और आउटडोर गेम से बच्चें में कॉन्फिडेंस डवलप होता है।
5. बच्चें पर्यावरण को लेकर अवेयर होते हैं और साथ ही स्वच्छता का भी ज्ञान मिलता है।
6. समर कैंप में डांस, सिंगिंग और पूल पार्टी जैसी एक्टिविटी होती है, जिसमें बच्चें उबाऊ फील नहीं करते हैं।
7. वर्किंग पेरेंट्स के लिए समर कैंप बेस्ट ऑप्शन है क्योंकि बच्चा इसमें बिजी हो जाता है। पेरेंट्स भी टेंशन फ्री रहते हैं।
8. जिस सब्जेक्ट में इंटरेस्ट नहीं होता उसमें भी एक्टिविटीज और प्रोजेक्ट के जरिए इंटरेस्ट दिखाता है।
9. बच्चों मे नए स्किल्स डवलप होते हैं, साथ ही उनमें नई-नई जिज्ञासाएं शुरु होती है।
10. समर कैंप उन बच्चों के लिए फायदेमंद साबित होता है, जो जल्दी से घुलते-मिलते नहीं हैं।



Click it and Unblock the Notifications











