Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
समर वैकेशन पर खेलते हुए बच्चे न बन जाए अनहोनी का शिकार, पेरेंट्स रखें इन बातों का ख्याल
यूपी के बरेली जिले में घर के पास दोस्तों के साथ लुका छुपी खेलते हुए एक बच्ची ने खुद को कार में लॉक कर दिया। वह काफी देर तक लॉक खोलने की कोशिश करते हुए, उसकी कार में दम घुटने से मौत हो गई।
घरवालों को जब तक मालूम चला तब तक काफी देर हो चुकी थी। ये मामला दिल दहला देने वाला है और बाकी पैरेंट्स के लिए सबक है।
अक्सर समर वैकेशन के दौरान खेल-खेल में दरअसल बच्चे खेल-खेल में ऐसे मामले सुनने को मिलते हैं, जिसमें हाथ-पैर टूटने या जान जाने तक की नौबत आ जाती है।
इसलिए समर वैकेशन पर बच्चों को खेलते हुए पेरेंट्स इन चीजों का ध्यान रखना जरुरी है, वरना देखिएं कैसे नजर हटी और दुर्घटना घटी। समर वैकेशन पर ब्रेक के नाम पर पैरेंट्स आंखे न मूंदे बल्कि सेफ्टी का भी ध्यान रखें।

अनजान लोगों से सर्तक रहना सिखाए
समर वैकेशन में बच्चे पार्क में जाकर खूब खेलते हैं। कोई भी मानसिक तौर पर विकृत इंसान बच्चों को प्रलोभन देकर यौन शिकार बना सकता है। इसलिए बच्चों को सिखाएं कि वो किसी अनजान व्यक्ति से कुछ न लें और न ही बात करें। उन्हें गुड टच और बैड टच के बारे में सिखाएं। खासतौर पर लड़कियों को यौन शोषण के बारे में बताना बहुत जरूरी है। बच्चे को बताएं कि निजी अंगों को छूना बिल्कुल गलत है और अगर कोई ऐसा करें तो तुरंत पैरेंट्स को बताएं।
सांप बिच्छू काटने का रहता है डर
समर वैकेशन पर बच्चें अपनी मंडली के साथ फुटबॉल या क्रिकेट खेलना खूब एंजॉय करते हैं। कभी कभी खेलते हुए बॉल आसपास की झाड़ियों में चली जाए तो बच्चे बिना सोचे समझे ऐसी जगहों में जाकर गेंद लाने से नहीं डरते हैं।
ऐसी जगहों पर सांप या किसी जहरीले कीड़े के काटने का हमेशा डर बना रहता है जिसकी वजह से बच्चे की जान भी जा सकती है। इसलिए बच्चा कहां खेल रहा है और कहां नहीं इस बात का ध्यान रखें और आसपास ज्यादा घास उग आई हैं, तो उसे कटवा दें और बच्चों को सर्तक रहने के लिए कहें।

लुका छिपी खेलते हुए रखें खास ध्यान
लुका छिपी समर वैकेशन में खेले जाने वाला सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। बच्चों को इसमें खूब रोमांच मिलता है। कई बार बच्चे खेल-खेल में स्टोर रूम, अलमारी, या पुराने बॉक्स में छुप जाते हैं। ऐसी जगहों पर अक्सर छिपकली, बिच्छू या कोई जहरीला कीड़ा होने की आशंका रहती है या फिर इन जगहों पर ऑक्सीजन कम होने से बच्चे का दम भी घुट सकता है।
इसलिए ये पैरेंट्स की जिम्मेदारी है कि स्टोर रुम की सफाई के साथ बच्चों को ऐसी जगह बंद होने के नुकसान बताकर किसी अनहोनी को होने से बचाया जाए। अलमारी और पुराने बॉक्स की साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जाए।
पतंग उड़ाते हुए रखे निगरानी
बच्चों को पतंग उड़ाना जैसी एक्टिविटी काफी एक्साइटेड लगती है। इस दौरान अक्सर जाने-अनजाने में कई हादसे भी हो जाते हैं। इसलिए जब भी बच्चा पतंग उड़ाएं आप साथ रहे और निगरानी रखें। पतंग उड़ाने के लिए नॉर्मल मांझे का इस्तेमाल करें, चायनीज मांझे से हाथ कटने का डर रहता है।
घर पर रखें फर्स्ट एड बॉक्स
घर पर फर्स्ट एड बॉक्स जरुर रखें। समर वैकेशन के दौरान खेलते हुए बच्चों को छोटी छोटी चोट आना मामूली और सामान्य सी बात है। ऐसे में चोट आने पर तुरंत बच्चें को दवा मरहम कर सकते हैं। फर्स्ट एड बॉक्स में बैंडेज, एंटीसेप्टिक क्रीम, इलेक्ट्रॉल, ग्लूकोज, थर्मामीटर, बाम, एंटीबायोटिक और पेन किलर दवाइयां और डेटॉल या सेवलॉन जैसी चीजें रखनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications











