Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Muslim Baby Girls Names : माह-ए-रमजान में चांद सी बेटियों के लिए कुरान से चुनिए बेहतरीन नाम, मतलब भी है अलहदा
Muslim baby girl names from quran with meanings : रमजान का पाक महीना शुरु हो चुका है। अगर इस मुबारक महीने में आपके घर भी चांद सी बिटिया पैदा हुई हैं और आप उसके लिए अलहदा सा कुरानिक या इस्लामिक नाम देख रहे हैं तो यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं प्यारे से बेटियों के नामों की लिस्ट।
इस लिस्ट में खासतौर पर वो नाम दिए गए हैं जो कुरान से पाक संबंधित हैं साथ इन नामों का मतलब भी बताया गया है। आइए देखिए बेटियों के लिए खूबसूरत नाम-

आफिया: यह उर्दू का बहुत ही पॉपुलर नामों में से एक हैं। इसका मतलब होता है सेहत। बिटिया का ये नाम रखने से अल्लाह आपकी बेटी की सेहत दुरस्त रखेगा।
आसमां : इस नाम को सुनकर ही इसका मतलब मालूम चल रहा है। ये नाम मूलत: अरबी भाषा से लिया गया है जिसका मतलब होता है स्काई यानी आसमान। ये नाम असीमित संभावनाओं को दर्शाती है।
अयज़ल : इसनाम का मतलब है "वह जो अच्छा भाग्य लेकर आता है" या "ईश्वर का उपहार". यह नाम अरबी भाषा से लिया गया है। तुर्की और अज़रबैजान में आयज़ेल नाम बहुत कॉमन हैं।
आयत : ये इस्लामी नाम कुरान से लिया गया है। यह नाम कुरान की आयतों को संदर्भित करता है। इस नाम का मतलब 'प्रमाण' या 'चमत्कार' होता है।
आयशा: इस नाम का मतलब होता है "जीवन जीना" और यह नाम अरेबिक है। यह एक लड़की के लिए सुंदर कुरानिक नाम है, जो जीवन के सार का प्रतीक है।
बुशरा : बुशरा नाम का मीनिंग होता है "अच्छी खबर" और यह अरबी मूल का नाम है। यह एक लड़की के लिए महान कुरानिक नाम है जो आशा और सकारात्मकता का प्रतीक है।
ऐमन: यह भी बहुत खूबसूरत सा नाम है इसका मतलब होता है 'विश्वास' यह अरेबिक नाम है जो कुरान से संबंधित है।
एशाल : यह खूबसूरत नाम उर्दू भाषा से लिया गया है, और इसका मतलब होता है 'स्वर्ग का फूल'।
इल्हाम: यह एक अरेबिक नाम है और इसका अर्थ होता है 'प्रेरणा' 'इल्हाम' एक कुरानिक नाम हैं।
हाया : इस नाम का मतलब होता है "जिंदगी" और यह अरेबिक नाम है। ये सुंदर कुरानिक नाम जीवन के सार का संदर्भित करता है।
मनारा : ये नाम बहुत ही यूनिक है, जिसका एक अर्थ होता है रोशनी या नूर। यह एक कुरानिक नाम है।
सवाब : सवाब नाम का मतलब होता है इनाम। इस अरेबिक नाम का मतलब होता है इनाम है। ये नाम लोगों को अच्छे काम करने के लिए प्रोत्साहित करता है।



Click it and Unblock the Notifications











