Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बच्चे को सुलाने के लिए व्हाइट नॉइज़ का इस्तेमाल कितना सही, जानें यहां
पेरेंटस के लिए बच्चों को सुलाना किसी जंग से कम नहीं है। क्यूंकि बच्चों की नींद कच्ची होती है, जो जरा-सी आहट से टूट जाती है। और जब नींद पूरी नहीं होती है तो बच्चों का रोना शुरू हो जाता है। ऐसे में जरूरी ये हो जाता है कि ऐसा तरीका आजमाए जिससे बच्चे कई घंटों तक और अच्छी नींद ले सकें।
तो बतादें इसके लिए आप व्हाइट नॉइज़ (white noise) मशीन की मदद ले सकते हैं। जिनका इन दिनों पैरेंट्स काफी इस्तेमाल कर रहे हैं। तो यहां हम व्हाइट नॉइज़ के बारे में विस्तार से बताने के साथ ही इससे होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में बताने जा रहे है।

व्हाइट नॉइज़
व्हाइट नॉइज़ एक छोटी-सी मशीन है। जिसमें कुछ ऐसे साउंड्स होते हैं, जो बच्चे को अच्छी नींद दिलाने में मदद करते हैं। खासतौर से, जब बच्चा सोना चाहता हो, लेकिन उसे सोने में कठिनाई हो रही हो, उस समय यह साउंड्स उसे रिलैक्स करके साउंड स्लीप देने में मदद करता हैं। ये बाहरी वातावरण की हलचल और शोर के बीच एक बैरियर की तरह काम करते हैं। तो अगर आप ऐसी जगह रहते हैं, जहां पर हर वक्त बाहर से शोर आता हो या फिर आप शिशु के साथ कहीं ट्रैवल कर रहे हैं तो व्हाइट नॉइज़ मशीन वास्तव में आपके काफी काम आ सकती है।
व्हाइट नॉइज़ के इस्तेमाल से होने वाले फायदे
बच्चे को देता है सूदिंग एनवायरमेंट
हर बच्चे के सोने का एक फिक्स टाइम होता है। लेकिन अगर बाहरी शोर या किसी अन्य कारण से बच्चा सो नहीं पाता, तो वो चिड़चिड़ा हो सकता है। ऐसी स्थिति में व्हाइट नॉइज़ मशीन बच्चे को शूदिंग एनवायरमेंट देती है। जिससे बच्चा सुकून की नींद ले सकता है।
आसपास के शोर को करे दूर
व्हाइट नॉइज़ घर में होने वाले शोर को बच्चे से दूर रखता है। यानि, अगर आपके घर में दो या तीन बच्चे हैं, तो इस स्थिति में एक बच्चे के जागने पर और उसके शोर से दूसरे बच्चे की नींद खराब होती है। लेकिन अगर आप बच्चे को सुलाने के लिए व्हाइट नॉइज़ मशीन की मदद लेते है तो बच्चा उस शोर से दूर रहेगा और वो अच्छी नींद ले पाएगा।
व्हाइट नॉइज़ के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान
बच्चे के डवलपमेंट में बन सकता है बाधक
दरअसल, कई बार व्हाइट नॉइज़ मशीन में आवाज की सीमा को पार कर लिया जाता है, जिसके कारण बच्चे के डवलपमेंट से संबंधी समस्याएं हो सकती है। यानि तेज आवाज के कारण उसे सुनने में और भाषा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ये जरूरी है कि व्हाइट नॉइज़ मशीन का इस्तेमाल करते समय आप इसे बच्चे से कम से कम 7 फीट दूर रखें। और मशीन की वॉल्यूम को अधिकतम वॉल्यूम से नीचे ही सेट करें।
आदत-सी बन जाना
व्हाइट नॉइज़ का इस्तेमाल एक निश्चित सीमा तक सही है, अन्यथा बच्चे को इसकी आदत हो जाती है। यानि बच्चे को सुलाने के लिए हर बार ये तरीका ही आजमाना पड़ता है। लेकिन अगर आप कहीं बाहर गए हो और आपके पास व्हाइट नॉइज़ नहीं है या फिर मशीन किन्हीं कारणों से खराब हो जाए तो, उस समय यकीनन आपके लिए बच्चे को सुलाना काफी मुश्किल हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications











