Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
प्रेगनेंसी में भुट्टा खाना सुरक्षित है या नहीं, जानें कैसे खाएं
गर्भावस्था में खाया जाने वाला आहार मां और बच्चें दोनों की सेहत के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इसलिए नाजुक समय में डॉक्टर महिलाओं को आहार पर विशेष ध्यान देने की सलाह देते हैं। इस दौरान महिलाओं को कई तरह की चीजें खाने की क्रेविंग होती है। प्रेगनेंसी के दौरान कई महिलाओं को मीठा और खट्टा खाने के अलावा भुट्टा यानी कॉर्न खाने की क्रेविंग होती है। लेकिन कई महिलाएं इसे इसलिए खाने से डरती है क्योंकि उन्हें संशय होता है कि इसे खाना प्रेगनेंसी में सुरक्षित होता है या नहीं। लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो प्रेगनेंसी में कॉर्न खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे आपका होने वाला बच्चा सेहतमंद होगा। आइए जानते है प्रेगनेंसी में कॉर्न या भुट्टा कैसे खाएं।

भुट्टे में मौजूद पोषक तत्व
भुट्टे में फोलिक एसिड, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट इसमें प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। भुट्टे के दानों में बहुत सारा मैगनीशियम, आयरन, कॉपर और फॉस्फोरस पाया जाता है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। यह प्रचूर मात्रा में रेशे से भरा हुआ है। प्रेगनेंसी में भुट्टा खाना काफी फायदेमंद होता है।

एंटी एजिंग गुण होते हैं
भुट्टे या कॉर्न में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो स्किन के लिए एंटी-एजिंग के तौर पर काम करता है। इसको लगातार खाने के अलावा आप इसके तेल को भी स्किन पर लगा सकते हैं। इसमें लिनोलिक एसिड पाया जाता है। इसके अलावा स्किन रैश और खुजली के लिये भी भुट्टे का स्टार्च प्रयोग किया जाता है जिससे स्किन बहुत कोमल बन जाती है।

गर्भावस्था खाना है फायदेमंद
गर्भवती महिलाओं के लिए कॉर्न खाना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें फोलिक एसिड पाया जाता है जिसकी कमी से होने वाला बच्चें का वजन कम हो सकता है और कई अन्य बीमारियों से पीड़ित भी पीड़ित हो सकता है। आयरन की कमी की वजह से एनीमिया की बीमारी हो जाती है, इसलिए इसको दूर करने के लिए भुट्टा खाना चाहिए क्योंकि इसमें विटामिन बी और फोलिक एसिड होता है जिससे एनीमिया दूर होता है।

कैसे खाएं भुट्टा
कई लोग मक्के के कई तरह की टेस्टी डिश बनाकर खाना पसंद करते हैं। कोई सब्जी में डालकर तो कोई पॉपकॉर्न बनाकर खाना पसंद करता हैं। स्वास्थय के हिसाब से भुट्टा खाना बहुत फायदेमंद हैं। बरसात के दिनों में लोग भुट्टे को भूनकर खूब चाव से खाते हैं। इसके अलावा भुट्टे को उबालकर इसकी चाट भी बनाई जा सकती है। आप चाहें तो इसे पालक में मिलाकर खा सकते हैं। इसके अलावा कॉर्न सैंडविच बनाकर पी सकते हैं।

गर्भावस्था में कॉर्न है फायदेमंद
एक शोध के अनुसार कॉर्न में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट कैंसर से लड़ने की क्षमता रखते हैं। कॉर्न में पाए जाने वाले फेरुलिक एसिड स्तन और Lever के ट्यूमर को खत्म करता है। एक कप कॉर्न को रोज नियमित रूप से खाने पर बाल मजबूत बनते हैं। साथ ही ये बाल गिरने और रूखे होने की समस्या को खत्म करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











