Latest Updates
-
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी -
Good Friday 2026: गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है? जानें शोक के इस दिन को ‘गुड’ फ्राइडे क्यों कहा जाता है -
Good Friday 2026 Bank Holiday: गुड फ्राइडे पर बैंक खुले हैं या बंद? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
प्रेग्नेंसी के दौरान पार्टनर से बात करने पर कम होता है तनाव, इन टिप्स को भी करें फॉलो

महिलाएं अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान माता-पिता बनने के बारे में सोच कर काफी खुश रहती है। लेकिन अचानक ही काफी लॉ फील करने लगती हैं। उन्हें कुछ भी अच्छा नहीं लगता है। प्रेग्नेंसी के दौरान ये बातें काफी आम होती हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक हार्मोनल बदलाव, सही से नींद न आना, पहले के डिप्रेशन केस जैसे कई कारक प्रेग्नेंसी में आपके मेंटल हेल्थ को अफेक्ट कर सकते हैं। प्रेग्नेंसी के 9 महीने हर महिला के लिए जीतने खास होते हैं, उतना ही तनावपूर्ण भी रहते है। लेकिन प्रेग्नेंसी के समय महिला को अपने मेंटल हेल्थ का ध्यान रखने की बहुत जरुरत होती है। प्रेग्नेंट महिला के मेंटल हेल्थ का सीधा असर उनके गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य पर पड़ता है। लेकिन अगर महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान गंभीर मेंटल हेल्थ का सामना कर रही है तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। लेकिन अगर आप मूड स्विंग या कम तनाव महसूस कर रही हैं तो इन टिप्स को फॉलो कर अपने मेंटल हेल्थ को बेहतर रख सकती हैं।
प्रेग्नेंसी में तनाव मुक्त रहने के टिप्स
1. पॉजिटिव सेल्फ टॉक की करें कोशिश
प्रेग्नेंसी के दौरान तनाव को कम करने के लिए महिलाएं पॉजिटिव सेल्फ टॉक करने की कोशिश करें। अक्सर प्रेग्नेंसी में महिलाएं मोटी हो जाती है, हार्मोनल बदलाव के कारण चेहरे पर पिंपल निकलने लगते हैं जो आपकी खूबसूरती को थोड़ा कम कर देता है। अपनी प्रेग्नेंसी को वो कैसे हेंडल करेंगी इस बात को लेकर भी अक्सर वो तनाव में रहती हैं। ऐसे में महिलाएं अपने दिन की शुरुआत खुद का सेल्फ कॉन्फिडेंश बढ़ाकर करें। आप खुद से कहें की "मैं स्ट्रॉन्ग हूं", 'मैं खूबसूरत हूं"। इस तरह की बातें खुद से करने पर आपका कॉन्फिडेंश बढ़ेगा और आप तनाव मुक्त बनेंगी।
2. थेरेपी पर विचार करें
प्रेंग्नेंसी के दौरान आपके मूड को बनाए रखने में मदद करने के लिए टॉक थेरेपी एक शक्तिशाली उपाय है। टॉक थेरेपी में आप अपने डॉक्टर, किसी खास दोस्त या रिश्तेदार जिस पर आप विश्वास कर सकती हैं, उनसे अपने दिल की बातें कहें। उनसे अपने बचपन की बातें शेयर करें, ऐसी बाते करें जिन्हें करने से आपको अच्छा फील हो। ताकि आप अपने तनाव को दूर करके खुश रह सकें।
3. खास लोगों के रहें करीब
प्रेग्नेंसी के समय महिलाएं ज्यादा बिजी रह सकती हैं। लेकिन इस समय आप अपनी लाइफ के महत्वपूर्ण लोगों से जुड़े रहने की कोशिश करें। प्रेग्नेंसी के दौरान अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से रिश्ते नजदीकियां बनाएं रखें। अपने खास लोगों से मिलने पर आपका तनाव मिनटों में दूर हो सकता है। ऐसे में अगर आप भी प्रेग्नेंसी के दौरान किसी भी तरह का तनाव महसूस कर रही हैं तो अपने खास लोगों से मिलने का प्लान जरूर बनाएं।
4. अपने पार्टनर से करें दिल खोल कर बातें
प्रेग्नेंसी को लेकर जितनी एक्साइटेड महिलाएं होती हैं उतने ही पुरुष भी होते हैं, लेकिन कई बार वो अपनी एक्साइटमेंट खुलकर दिखा नहीं पाते हैं। ऐसे में आप कोशिश करें की अपने पार्टनर के साथ खुलकर बात करें। ऐसा करने से आप अपने पार्टनर की फिलिंग भी समझ पाएंगी और उनके मन की बातें भी जान पाएंगी। प्रेग्नेंसी के दौरान तनावमुक्त होने के लिए ये सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
5. प्रेग्नेंसी में फायदेमंद योग करें
तनाव को कम करने में योग एक पावरफूल तरीका है। कुछ रिसर्च में ये पाया गया है कि पेरेंटल योग प्रेग्नेंसी के दौरान भी आपके मूड को अच्छा रखने में मदद करता है। लेकिन ये योग शुरू करने से पहले आप अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। इतना ही नहीं तनाव के साथ बेहतर नींद के लिए भी पेरेंटल योग काफी फायदेमंद है।



Click it and Unblock the Notifications











