Latest Updates
-
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी -
Good Friday 2026: गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है? जानें शोक के इस दिन को ‘गुड’ फ्राइडे क्यों कहा जाता है -
Good Friday 2026 Bank Holiday: गुड फ्राइडे पर बैंक खुले हैं या बंद? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
क्रिकेटर Glenn Maxwell के घर गूंजेगी 'रेनबो बेबी' की किलकारियां, जानें ऐसे बच्चों की खासियत
Cricketer Glenn Maxwell and wife Vini Raman Expecting Rainbow Baby: ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर और आरसीबी टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल और उनकी पत्नी विनी रमन ने जल्द ही पैरेंट्स बनने हैं।
विनी ने अपने इंस्टाग्राम से ये गुड न्यूज शेयर करते हुए बताया है कि वो एक रेनबो बेबी को जन्म देने वाली हैं। इस न्यूज के आने के बाद कई सेलेब्रिटीज और फैंस ने इस कपल को बधाई दी। अब आप भी सोच रहे होंगे कि ये 'रेनबो बेबी' क्या होता है? चलिए जानते हैं रेनबो बेबी के बारे में।
रेनबो बेबी का मतलब
जब कई मिसकैरेज, नवजात शिशु की मृत्यु, स्टिलबर्थ के बाद एक स्वस्थ बच्चे का जन्म होता है तो उसे रेनबो बेबी कहते हैं। 'रेनबो' शब्द का मतलब होता है मुश्किल वक्त के बाद उम्मीद की किरण। जैसे भारी बारिश और तूफान के बाद आसमान में रेनबो निकलता है, उसी तरह एक बच्चे को खोने के बाद स्वस्थ बच्चे को रेनबो बेबी या इंद्रधनुषी बच्चा कहते हैं।

इन बातों का पैरेंट्स रखें ध्यान
रेनबो बेबी के जन्म से पहले तक पैरेंट्स बहुत ही तनाव और पोस्टमार्टम डिप्रेशन जैसी स्थिति से जूझ रहे होते हैं। ऐसे में फिर से प्रेग्नेंसी को लेकर कई तरह का डर उनके मन में बैठा होता है. इसलिए जब तक मां की सेहत पूरी तरह ठीक न हो, उनकी मानसिक स्थिति मजबूत न हो, तब तक फैमिली आगे बढ़ाने के बारें में नहीं सोचना चाहिए। मिसकैरेज या प्रेग्नेंसी लॉस से पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस भी होता है। इसलिए यह आवश्यक होता है
उम्मीद और चिंता
जब कई मिसकैरेज, नवजात शिशु की मृत्यु के बाद जब फिर से गर्भधारण करते हैं, तो पैरेंटस में खुशी के साथ चिंता की सामान्य भावना भी देखने को मिलती है। ऐसे में बहुत जरुरी है कि पैरेंट्स एंग्जायटी से बचने के लिए डॉक्टर के साथ परिवार और दोस्तों का भावनात्मक सहारा लें। रेनबो बेबी के जन्म से पहले मां को प्रेगनेंसी के दौरान खुद का बहुत ध्यान रखना होता है और इसके लिए पैरेंट्स को पॉजिटिव रहना बेहद जरुरी है।



Click it and Unblock the Notifications











