Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
सोनम कपूर ने बताया कि प्रेग्नेंसी का फर्स्ट ट्राइमेस्टर था मुश्किल, ले रही स्पेशल डाइट
सोनम ने हाल ही में कुछ दिन पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। सोनम अपने पहले बच्चे का दुनिया में स्वागत करने के लिए काफी उत्साहित हैं। सोनम कपूर ने वॉग को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि शुरुआत की तीन महीनें उन्हें बहुत समस्या झेलने पड़ी। ऐसे में सोनम कपूर ने बताया कि वो हेल्दी प्रेगनेंसी में कैसे अपनी डाइट और एक्सरसाइज का ध्यान रख रही हैं।

सोनम अपनी डाइट के बारे में बात करते हुए बताया कि अपने साइज को मेंटेन करने के लिए कोई डाइटिंग या एक्सरसाइज नहीं कर रही हैं। उन्होंने बताया कि हेल्दी रखने के लिए योग और वेट ट्रेनिंग कर रही हैं। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि 'मैं किसी हाई प्रोटीन डाइट पर नहीं हूं, जिससे मेरा 15 परसेंट बॉडी फैट बढ़े। क्रैश डाइटिंग सही नहीं है। अगर आप अपने अंदर एक जिंदगी को पालना चाहते हैं तो आपको अपनी जिंदगी की इज्जत करनी पड़ेगी।'

ब्रेकफास्ट
सोनम कपूर का सुबह का ब्रेकफास्ट हेल्दी नाश्ते के साथ शुरू होता है। दरअसल एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर चीज़ों से दिन की शुरूआत करने से व्यक्ति को दिनभर एक्टिव रहने में मदद मिलती है साथ ही वह हेल्दी भी रहता है।
सोनम नाश्ते में 1/2 कप ताज़े फल खाती हैं जिनमें आम, पोमेलो और बेरीज़ शामिल हैं। इसके अलावा सोनम अपने नाश्ते में ग्लूटेन-फ्री टोस्ट और 1/4 एवोकाडो को साथ बादाम के दूध से बनी कॉफी पीती हैं। एवोकाडो में गुड फैट होते हैं जो पेट भरा हुआ महसूस कराते हैं।

लंच में खाती हैं हेल्दी फूड्स
सोनम कपूर दोपहर ले खाने में 1/2 कप चावल , 75 ग्राम मछली (उबली हुई साल्मन या ग्रिल्ड मछली ) लेती हैं। बता दें कि मछलियों से ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलते हैं जो स्कीन हो स्मूद और हेल्दी रखते हैं। इसके साथ ही सोनम एक कप उबली हुई मौसमी सब्ज़ियां खाती हैं।

डिनर
सोनम का कहना है कि वह हमेशा से इस बात का विशेष ध्यान रखती हैं कि वो रात का खाना शाम 7. 30 बजे से पहले खा लें। साथ ही डिनर में सबसे पहले वेजिटेबल सूप लेती हैं। इसके अलावा वह 1/2 कप सब्जी( पकी हुई, सॉटेड या पारम्परिक ढंग से पकायी हुई), 1/3 कप आलू , चावल या फ्लैट नूडल्स लेती हैं। बता दें कि सोनम को घर का बना साफ-सुथरा खाना पसंद है, साथ ही सोनम डिनर में कार्बोहाइड्रेट के साथ -साथ सभी ज़रूरी पोषक तत्वों का संतुलित मिश्रण रखने का काम करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











