Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
प्रेगनेंसी में बिछिया पहनने के फायदे

प्राचीन समय से ही भारतीय महिलाएं अपने पैर की उंगलियों में बिछिया पहनती हैं। आयुर्वेद के अनुसार पैरों में बिछिया पहनने के कई बड़े फायदे होते हैं। इसके पीछ कई वैज्ञानिक और आध्यात्मिक कारण भी हैं।
पीढ़ी दर पीढ़ी महिलाओं में बिछिया पहनने का प्रचलन आज भी है। विज्ञान और तकनीक के प्रगति करने के बाद भी आज तक बिछिया पहनने का चलन है। आज इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि बिछिया पहनना गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद क्यों होता है।

ज्यादातर लोग जानते ही हैं कि शादीशुदा महिलाओं में बिछिया पहनने की परंपरा है। आइये जानते हैं कि आखिर बिछिया का महत्व क्यों है और गर्भवती महिलाओं को बिछिया क्यों पहनना चाहिए।

1. शांति प्रदान करने में
पैर की उंगलियों में चांदी की बिछिया पहनने से यह तनाव और चिंता से छुटकारा दिलाता है और मन को शांत रखता है। नियमित बिछिया पहनने से यह रक्त चाप की जांच करने में भी सहायक होता है। ब्लड प्रेशर बेहतर होने से महिला का गर्भ बिल्कुल स्वस्थ रहता है और उसे चिंता नहीं होती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को अपने पैर की उंगलियों में बिछिया जरूर पहनना चाहिए।

2. रक्त प्रवाह में
शरीर में खून की शिराएं सीधे पैरों की उंगलियों और गर्भाशय से जुड़ी होती हैं। इसलिए पैर की उंगली में बिछिया पहनने से गर्भ में पल रहे शिशु का शरीर मजबूत होता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को बिछिया पहनने की सलाह आमतौर पर दी जाती है। इससे उन्हें अपनी सेहत में फर्क दिखेगा।

3. एक्यूप्रेशर के रूप में
पैरों की उंगलियों और गर्भाशय का सीधा संबंध होता है। पैरों की उंगलियों पर पर्याप्त दबाव डालने से यह गर्भाशय के लिए अच्छा माना जाता है। महिला के शरीर में बच्चा उसके गर्भाशय में ही पलता है इसलिए बिछिया पहनने से यह एक्सूप्रेशर का काम करता है और बच्चे को स्वस्थ रखता है। अगर आप गर्भवती महिला हैं तो आपको जरूर बिछिया पहनना चाहिए।

4. एनर्जी प्रदान करने में
गर्भवती महिलाएं गर्भावस्था के दौरान आमतौर पर सिल्वर या मेटल की बिछिया पहनती हैं। हम सभी जानते हैं कि हर तरह का मेटल ऊर्जा का अच्छा सुचालक होता है। इसे पहनने के बाद जब गर्भवती महिलाएं जमीन पर टहलती हैं तो यह सकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित कर लेता है है इस ऊर्जा को शरीर में ट्रांसफर करता है। शरीर का अंदरूनी हिस्सा गर्भाशय से जुड़ा होता है। इसलिए बिछिया पहनने से ऊर्जा मिलती है। शरीर को ऊर्जावान बनाने के लिए बिछिया जरूर पहनें।

5. मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में
गर्भावस्था में महिलाओं को मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी होता है। इस दौरान पैर की उंगलियों में बिछिया पहनने से यह मां के साथ बच्चे को भी मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। इसके साथ ही मन को भी प्रसन्न रखता है। इसलिए यदि गर्भावस्था में आपको चिंता व तनाव का अनुभव होता है तो आपका पैरों में बिछिया पहनना चाहिए।

6. गर्भाशय को संतुलित रखने में
प्रेगनेंट महिलाओं के पैरों में बिछिया पहनने का एक कारण यह होता है कि यह ऊर्जा के प्रवाह को गर्भाशय में संतुलित करता है। यह गर्भाशय में बच्चे सहजता प्रदान करने में मदद करता है और गर्भाशय की समस्याओं को दूर करता है। गर्भाशय को स्वस्थ रखने के लिए बिछिया पहनना महत्वपूर्ण है।

7. मासिक धर्म नियमित बनाने में
मासिक धर्म में अनियमितता महिलाओं में एक बड़ी समस्या है। पैर की दूसरी उंगली की तंत्रिका का संबंध मासिक धर्म को नियमित करने में होता है। यह नर्व पर दबाव डालता है और पीरियड को रेगुलर करता है जिससे की प्रेगनेंट होने में आसानी होती है। इसलिए यदि आपका मासिक धर्म अनियमित है या प्रेगनेंसी में दिक्कत आ रही हो तो आपको बिछिया पहननी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications











