Latest Updates
-
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी -
Good Friday 2026: गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है? जानें शोक के इस दिन को ‘गुड’ फ्राइडे क्यों कहा जाता है -
Good Friday 2026 Bank Holiday: गुड फ्राइडे पर बैंक खुले हैं या बंद? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
डिलीवरी के बाद परेशान है टेलबोन के दर्द से, तो ये ट्रिक्स दिलाएंगी आपको आराम
प्रेगनेंसी और डिलीवरी किसी भी महिला के लिए मानसिक और शारीरिक बदलाव लाता है। कुछ महिलाओं को कमर दर्द तो, कुछ को पोस्टपार्टम डिप्रेशन से गुजारना पड़ता है। कई गर्भवती महिलाएं बैक या पेल्विक रीजन में दर्द की शिकायत करती है। यह सभी पेन कोक्सीक्स पेन के अलग-अलग प्रकार है इन्हीं में से एक है टेल बोन में दर्द। प्रेगनेंसी के दौरान टेलबोन में होने वाले दर्द का अनुभव करना पूरी तरह से नॉर्मल है, क्योंकि जाहिर सी बात है जैसे-जैसे आप की प्रेगनेंसी बढ़ेगी और गर्भ में शिशु का आकार बढ़ेगा तो आपकी रीढ़ के अंत में मौजूद टेलबोन पर दबाव पड़ेगा जो यूट्रस के ठीक पीछे होती है। यह दर्द डिलीवरी के महीने तक तो बना रह सकता है, लेकिन कुछ मामलों में डिलीवरी के बाद भी यह दर्द जारी रहता है जिसकी वजह हो सकती है प्रसव का लंबा दर्द या अन्य कारण। यहां हम आपको बताएंगे कुछ तरीके जिनकी मदद से आप टेलबोन के दर्द से राहत पा सकती हैं।

क्या होता है टेलबोन पेन
टेलबोन आपकी रीढ़ के अंत में मौजूद बोन होती है। प्रेगनेंसी के दौरान जैसे-जैसे बच्चा गर्भ में बड़ा होने लगता है इससे आपके शरीर के निचले हिस्से में दबाव बढ़ने लगता है और इसी वजह से आपके टेल बोन में दर्द का एहसास होता है।

टेलबोन पेन के कारण-
डिलीवरी के बाद लंबे समय तक बैठने, कॉन्स्टिपेशन और आंतों को खाली करने की वजह से टेलबोन में दर्द हो सकता है! डिलीवरी के बाद टेलबोन में दर्द कॉमन प्रॉब्लम है, खासतौर पर उन महिलाओं के लिए जिनका पेल्विक फ्लोर कमजोर होता है।

यह होते हैं टेलबोन पेन के लक्षण-
1. रीढ़ के अंत वाले हिस्से में धीरे-धीरे दर्द बढ़ना।
2. कूल्हे में कभी तेज व कभी हल्का दर्द होना।
3. लोवर बैक में लगातार दर्द।
4. पोस्चर चेंज करने के दौरान दर्द का बढ़ना या घटना।
5. इस दर्द में आगे की ओर या बगल की ओर झुकते समय सुधार होता है।
6. कॉन्स्टिपेशन के दौरान यह दर्द और भी बढ़ जाता है।
7. फिजिकल एक्टिविटी के बाद दर्द का कम हो जाना

यह टिप्स करेंगे मदद-
1. बैठते समय अपने कूल्हों के नीचे एक कुशन रखें।
2. चेयर पर बैठते समय पीछे की ओर कुशन रखे।
3. अपनी कोर मसल्स को इंगेज करने के लिए पेट से सांस ले।
लेकिन अगर आप लंबे समय से इस दर्द परेशान है तो ऐसे में ये स्टेप्स अपनाएं-
1. लेट कर 20 मिनट तक इस हिस्से पर बर्फ लगाएं एक घंटे के बाद फिर से इसे दोहराएं।
2. सिंपल स्ट्रेच की मदद से कोक्सीक्स मसल्स के तनाव और ऐठन को दूर करके टेलबोन पेन दूर कर सकते हैं।
3. वाइड लेग पोजीशन में डीप स्क्वाट करने से भी मदद मिलती है, बस अपनी कोर को सक्रिय करें और सही ढंग से बैठे।।
कैसे करें टेलबॉन पेन के जोखिम को कम-
1. इन एक्टिविटीज को करें अवॉइड- टेलबोन पेन के जोखिम को कम करने के लिए साइकिलिंग करने से बचे। साथ ही लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठने से बचे।
2. गिरने से बचे- अपने आसपास फर्श पर ऐसी कोई चीज ना रहने दें जिससे उलझ कर आप गिर सकती हैं, साथ ही सावधानी से सीढ़ियां चढ़े।



Click it and Unblock the Notifications











