Latest Updates
-
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी -
Good Friday 2026: गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है? जानें शोक के इस दिन को ‘गुड’ फ्राइडे क्यों कहा जाता है -
Good Friday 2026 Bank Holiday: गुड फ्राइडे पर बैंक खुले हैं या बंद? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Parenting Tips: सर्दी के मौसम में ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाएं अपनी डाइट में शामिल करें ये आहार

सर्दियों के मौसम में प्रेग्नेंट महिलाओं को कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। खासकर स्तनपान कराने वाली महिलाओं को सर्दी के मौसम में खुद का बहुच ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत होती है। क्योंकि ठंड में एक मां जो लाइफस्टाइल अपने लिए चुनती हैं, उसका सीधा असर नवजात बच्चे की सेहत पर पड़ता है। सर्दी के मौसम में नवजात बच्चे बहुत जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में बच्चों को बीमारियों से बचा कर रखने में भी मां की डाइट महत्वपूर्ण योगदान देती है। सर्दी के मौसम में अगर एक मां अपने खानपान का ध्यान नहीं देती, तो इसका सीधा असर बच्चें की सेहत पर देखने को मिलता है। इसी कारण ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को भी डॉक्टर मौसम बदलने के साथ डाइट में बदलाव करने की सलह देते हैं। तो आइए जानते हैं विंटर सीजन में ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को अपनी डाइट में किस तरह का बदलाव करना चाहिए।
ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाएं डाइट में करें ये बदलाव
1. हरी सब्जियों का करें सेवन
सर्दी के मौसम में नवजात बच्चे के हेल्थ का ख्याल रखने के लिए महिलाएं अपनी डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। पालक, मेथी, सरसों, बथुआ जैसे साग आपके और बच्चे दोनों के हेल्थ के लिए बहुत जरूरी होते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन, कैल्शियम प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
2. चने को डाइट में करें शामिल
ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को विंटर सीजन में अपनी डाइट में चना जरूर शामिल करना चाहिए। सर्दी के मौसम में चना खाने से महिलाओं के दूध में बहुत बढ़ोतरी होती है। इतना ही नहीं चने में मौजूद प्रोटीन के गुण बच्चे की हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। जो बच्चे की हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है।
3. टमाटर
सर्दी के मौसम में महिलाओं को उनकी डाइट में टमाटर जरूर शामिल करना चाहिए। ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं और नवजात बच्चों के लिए टमाटर बहुत फायदेमंद होता है। सलाद और सूप के रूप में आप टमाटर को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। टमाटर में मौजूद फाइबर के गुण आपके और बच्चे के पेट से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।
4. आयरन युक्त डाइट का करें सेवन
सर्दियों में नवजात बच्चों में आयरन की कमी हो जाती है। ऐसे में ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को अपनी डाइट में आयरन से भरपूर आहार को अपनी शामिल करना चाहिए। आप हरी सब्जियों के साथ, अंकुरित दाल, चिकन, अंडा, बादाम भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











