Latest Updates
-
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी -
Good Friday 2026: गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है? जानें शोक के इस दिन को ‘गुड’ फ्राइडे क्यों कहा जाता है -
Good Friday 2026 Bank Holiday: गुड फ्राइडे पर बैंक खुले हैं या बंद? देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
विंटर न्यू मदर्स के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण, ब्रेस्टफीडिंग को मैनेज करने के आसान टिप्स
ठंड का मौसम न्यू मदर्स और उनके बेबीज के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण है। सर्दियों के दौरान, तापमान में गिरावट की वजह से आपके नन्हे की इम्यूनिटी पॉवर कम होने के चासेंज होते हैं। इसलिए नई माओं को अपने आप को इनफेंक्शन से बचाना काफी जरूरी हो जाता है। इसलिए स्तनपान कराने वाली माओं को इस मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि उनका स्वास्थ्य ब्रेस्टफीडिंग को प्रभावित कर सकता है।
मां के दूध में एंटीबॉडी की सबसे ज्यादा एक्शन पावर होती है, जो शिशु को बीमारियों से बचाने वाली इम्यूनिटी पावर को मजबूत करती है। मां की हेल्थ से बच्चे के स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव पड़ता है। इसलिए, सर्दियों के महीनों के दौरान, न्यू मदर्स को अपनी डाइट को नियमित करने और हेल्दी स्टफ फूड्स को शामिल करके अपने खुद के स्वास्थ्य के बारे में बेहद सावधान रहने की जरूरत होती है। मां द्वारा उत्पादित दूध की गुणवत्ता इस पर निर्भर करती है कि वो क्या खाती हैं।

सर्दी से बीमार और ब्रेस्टफीडिंग को मैनेज करने के टिप्स
अगर न्यू मदर को किसी बीमारी की वजह से कोई दवाई लेनी पड़ रही है तो सुनिश्चित करें कि डॉक्टर ब्रेस्टफीडिंग के लिए सुरक्षित दवा दें।
अगर आप मेडिकल स्टोर से से कोई दवा खरीद रहे हैं, तो फार्मासिस्ट से ये जरूर पूछे कि और चेक करें कि दवा बच्चे के लिए सुरक्षित है या नहीं।

सर्दी से बीमार और ब्रेस्टफीडिंग को मैनेज करने के टिप्स
सबसे महत्वपूर्ण है कि नई मां अपनी अच्छी तरह से देखभाल करे। हेल्दी प्रेक्टिस काफी जरूरी है। बार-बार हाथ धोना, खांसने या छींकने से बच्चे को दूर रखना और भरपूर आराम करना।
नन्हे मासूम को न्यू मदर के ब्रेस्ट तक पहुंचने के लिए जैकेट या स्वेटशर्ट को हटाने से मां को ठंडे सर्दियों के तापमान का सामना करना पड़ता है। मां द्वारा अपने कपड़े पहनने या लंबी स्लीव्स के नर्सिंग टॉप, ज़िप-अप स्वेटशर्ट, या पहनने के लिए बटन-अप स्वेटर चुनने से समय कम किया जा सकता है। अपने नन्हे-मुन्ने को स्वैडलिंग कंबल, लंबी स्लीव के स्लीपर या स्लीप की ड्रेस, और हल्के जैकेट में गर्म रखा जा सकता है।

सर्दी से बीमार और ब्रेस्टफीडिंग को मैनेज करने के टिप्स
बच्चे और पेरेंट्स के बीच बॉन्डिंग को बढ़ावा देने के लिए स्किन से स्किन का संपर्क, स्तनपान की सुविधा और बच्चे के तापमान को कंट्रोल करने के लिए बच्चे को अपनी मां के प्यार भरे आलिंगन में गर्म और आरामदायक रखने के लिए पूरे सर्दियों में जारी रखा जाना चाहिए।

सर्दी से बीमार और ब्रेस्टफीडिंग को मैनेज करने के टिप्स
कुछ माओं को सर्दियों के महीनों के दौरान क्लॉग डक्ट की शिकायत हो जाती है। ये सख्त ठंडे मौसम में पहने जाने वाले कपड़ो केनेचर की वजह से भी हो सकता है। इसके ट्रीटमेंट में बार-बार दूध पिलाना, ब्रेस्ट की मालिश, गर्म सिकाई करना और ढीले कपड़े पहनना शामिल हैं।
लंबे समय तक ठंडे तापमान के संपर्क में रहने पर कुछ न्यू मदर्स को निप्पल में ठंडक, दर्द का अनुभव हो सकता है। इसे उन कमरों को गर्म करके रोका जा सकता है जहां बच्चा ब्रेस्टफीडिंग करेगा, गर्म कपड़े पहनेगा और नर्सिंग से पहले वार्मिंग पैक का यूज करेगा।
(Reference-Virginia Academy of Nutrition And Dietetics)



Click it and Unblock the Notifications











