Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बच्चा कब और कैसे ठहरता है? पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाने से होती प्रेगनेंसी
प्रेगनेंसी प्लान करने वाली हर महिला का सबसे बड़ा सवाल होता है कि पीरियड के कितने दिन बाद गर्भ ठहरता है यानी प्रेगनेंसी होती है। दरअसल प्रेगनेंसी और पीरियड का आपस में सीधा कनेक्शन हैं।
जब भी किसी महिला के पीरियड मिस होते हैं तो उसका सीधा ध्यान प्रेगनेंसी की तरफ जाता है। इसलिए यह जानना भी जरूरी है कि पीरियड खत्म होने के कितने दिन बाद गर्भ ठहरता है।

ओव्यूलेशन पीरियड की नॉलेज होना है जरुरी
मां बनने की चाह रखने वाली अधिकांश महिलाओं को कंसीव करने का सही समय की जानकारी नहीं होती है। महिलाओं को मासिक धर्म के साथ ओव्यूलेशन पीरियड यानी यूट्रस में एग बनने और रिलीज होने के समय की भी जानकारी होनी जरुरी है।
मासिक चक्र और ओव्यूलेशन की जानकारी होने पर महिलाएं आसानी से कंसीव यानी गर्भधारण कर सकती हैं। आइए जानते हैं कि पीरियड के कितने दिन बाद प्रेगनेंट या गर्भ धारण कर सकती हैं।
पीरियड के बाद ये 4 दिन हेते हें खास
पीरियड्स को मासिक धर्म चक्र भी कहा जाता है। सामान्य मासिक धर्म 28 दिनों का होता है और पीरियड के 10 वे से 17 वें दिन तक ऑव्यूलेशन पीरियड होता है। पीरियड के 7-14 दिनों पहले ओव्यूलेशन की प्रक्रिया शुरू होती है। पीरियड्स खत्म होने के 12वें, 13वें और 14वें दिन प्रेगनेंसी के सबसे ज्यादा चांसेज रहते हैं। वहीं जिन महिलाओं का पीरियड 30-32 दिनों का होता है तो उनका ओव्यूलेशन पीरियड के 16 से 18 वे दिन तक होता है। हर महिला के लिए ओव्यूलेशन के 4 दिन सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। जब महिला गर्भधारण कर सकती हैं।
ओव्यूलेशन पीरियड को करें ट्रैक
ओव्यूलेशन के दौरान कंसीव करने के लिए हर महिला को अपनी मासिक धर्म को ट्रैक करना चाहिए। इसी के आधार पर आप अपना ओव्यूलेशन कैलकुलेट कर सकती हैं। इसके लिए हर महीने एक कैलेंडर पर अपनी पीरियड शुरू होने की तारीख नोट कर लें।
ओव्यूलेशन का पता लगाने का सिम्पल तरीका
अब बाजार में प्रेगनेंसी कंफर्म करने वाली टेस्ट किट की तरह ओव्यूलेशन किट भी खूब बिक रही हैं। एक किट में 4-5 स्ट्रिप आती हैं। जब पीरियड के बाद महिला के ओव्यूलेशन के दिन नजदीक आते हैं तो कुछ दिन इन स्ट्रिप की मदद से आप ओव्यूलेशन डे का पता कर सकती हैं।
इनके अलावा आप ओव्यूलेशन कैंलेंडर एप का इस्तेमाल कर अपने पीरियड के डेट की इंफोर्मेशन शेयर कर ओव्यूलेशन विंडो के बारे में पता कर सकती हैं। इन डेज को फर्टाइल दिन भी कहते हैं



Click it and Unblock the Notifications











