Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
परिणीति चोपड़ा के घर गूंजी किलकारियां, जानें किन न्यू स्टारकिड्स की इस बार पहली दिवाली
Star Kids First Diwali 2025: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर में दिवाली से ठीक पहले नन्हा मेहमान आ गया है। इस खबर के बाद बॉलीवुड में खुशियों की लहर दौड़ गई है। राघव और उनकी परी के घर हाल ही में नन्हे मेहमान की किलकारियों से गूंज उठी, और अब परिवार अपने छोटे से सितारे के साथ अपनी पहली दिवाली मनाने के लिए तैयार है। लेकिन ये खुशी सिर्फ परिणीति तक ही सीमित नहीं है बल्कि इस साल कई न्यू स्टारकिड्स भी अपनी पहली दिवाली के जश्न में शामिल होने वाले हैं। जी हां, परिणिति के अलावा कियारा आडवाणी, आथिया शेट्टी और शूरा खान जैसे सेलेब्स के घर भी किलकारियां गूंजी हैं।
ऐसे में इस साल की दिवाली इन सेलिब्रिटी के लिए बहुत खास होने वाली है क्योंकि छोटे हाथों में दीपक, मासूम मुस्कान और परिवार के साथ मिलकर मनाया जाने वाला यह त्योहार बॉलीवुड में नई रौनक लेकर आया है। तो चलिए फिर जानते हैं कि इस बार किन-किन स्टारकिड्स की होगी यह पहली दिवाली और कौन-कौन से परिवारों में बजी है खुशियों की शहनाई।

परिणिति चोपड़ा
लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणिति चोपड़ा का जो दिवाली से ठीक पहले मां बनी हैं। परी और राघव चड्ढा के पूरे परिवार में जश्न का माहौल है। एक्ट्रेस ने छोटी दिवाली के मौके पर अपनी इस खुशी को फैंस के साथ साझा किया है।
कियारा आडवाणी
अगला नाम आता है बॉलीवुड की बेहतरीन अदकारा कियारा आडवाणी का जिन्होंने 15 जुलाई को बेटी को जन्म दिया। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा ने अपनी इस खुशी को इंस्टा पोस्ट के माध्यम से अपने फैंस तक पहुंचाया। हालांकि बेबी होने के करीब 3 महीने बाद भी सिड-कियारा ने अपनी नन्ही परी का नाम नहीं बताया है और न ही उसकी झलक दिखाई है।
शूरा खान
बिग बॉस को होस्ट करने की वजह से चर्चा में बने सलमान खान भी हाल ही में चाचा बने हैं। जी हां, शूरा खान और अरबाज खान के घर नन्ही परी आई है। दोनों ने अपनी इस खुशी को इंस्टा पोस्ट के द्वारा फैंस तक पहुंचाया।
अथिया शेट्टी
सुनील शेट्टी की लाडली अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की बेटी की भी इस साल पहली दिवाली है। बता दें कि अथिया ने 24 मार्च 2025 को बेटी इवारा को जन्म दिया है। बेटी के कदम पड़ते ही केएल राहुल का करियर एक बार फिर से सफलता की सीढ़ी चढ़ने लगा है।
सागरिका घाटगे
शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया फेम सागरिका घाटगे और क्रिकेटर जहीर खान के घर भी इसी साल बेटे का जन्म हुआ है। एक्ट्रेस ने 16 अप्रैल 2025 को बेटे फतेह सिंह को जन्म दिया है।
ऐसे में इस बार सागरिका और जहीर के जिगर के टुकड़े फतेह की भी पहली दिवाली है।



Click it and Unblock the Notifications











