Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बात-बात पर आपका बच्चा देने लगा है गाली, इस तरह छुड़ाए उसकी ये बुरी आदत
कम उम्र में ही कई बच्चे अपश्ब्दों का इस्तेमाल करना, गाली देना, गलत इशारे करना सीख जाते हैं। छोटे बच्चे के मुंह से कई बार ऐसी चीजें सुनना लोगों को काफी पसंद आता है, लेकिन धीरे-धीरे ये बच्चों की आदत बन जाती है।
कई बार बच्चों के आस-पास के वातावरण या पेरेंट्स की लापरवाही के कारण बच्चे गलत शब्दों का इस्तेमाल करने लगते हैं। लेकिन बच्चों के गाली देने की आदत धीरे-धीरे बढ़ जाती है, और वो स्कूल, घर के बाहर, रिश्तेदारों के सामने भी ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने लगते हैं, जिसके कारण आपको शर्मिंदगी होने लगती है। ऐसे में आप बच्चों की इस बुरी आदत को इस तरह छुड़वा सकते हैं।

बच्चे की गाली देने की आदत छुड़ाने के टिप्स
1. बच्चों के सामने अपशब्दों का न करें इस्तेमाल
बच्चे अक्सर अपने माता-पिता, आस-पास के लोगों, या टीवी और फोन पर देखकर और दूसरों के मुंह से सुनकर गलत शब्दों का उपयोग करने लगते हैं। ऐसे में आप उनके सामने ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने से बचें, या ऐसे लोगों, ऐसी चीजों से उन्हें दूर रखें, जिनसे वो गलत शब्दों का इस्तेमाल करना सिखते हो।
2. बच्चों को सही गलत के बारे में बताएं
अपने बच्चे को भाषा और व्यवहार के संबंध में सही गलत का पाठ पढ़ाएं। उन्हें बताएं कि कुछ शब्द अनुपयुक्त क्यों हैं और उनका दूसरों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।
3. शब्दों का सही चुनाव करना सिखाएं
अपने बच्चे को वैकल्पिक शब्द के बारे में बताएं, जिनका इस्तेमाल बच्चे अपना गुस्सा, दुख, परेशानी जाहिर करने के लिए कर सकें। उन्हें अपनी भावनाओं को सम्मानजनक और रचनात्मक तरीके से व्यक्त करने के लिए प्रेरित करें।
4. खुलकर करें बात
बच्चे के लिए घर में एक सुरक्षित और मददगार वातावरण बनाएं जहां आपका बच्चा बुरी भाषा का इस्तेमाल किए बिना अपनी बातों को खुलकर आपके सामने व्यक्त कर सकें। उन्हें अपनी भावनाओं के बारे में बात करने के लिए प्रोत्साहित करें और खुद भी उनके सामने सही शब्दों का इस्तेमाल करने की कोशिश करें।
5. बच्चों के स्क्रीन टाइप पर रखें निगरानी
टीवी शो, फिल्में, वीडियो गेम और ऑनलाइन वीडियो जैसी चीजों को जब बच्चा देखें तो आप थोड़ी सावधानी रखें। उनकी मीडिया एक्सपोजर पर निगरानी रखें, गलत भाषा के इस्तेमाल वाले वीडियो को देखने से रोके।
6. बच्चों के लिए निकाले समय
कभी-कभी, बुरे शब्दों का इस्तेमाल निराशा, क्रोध या अपनी ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए भी बच्चे करते हैं। उनके व्यवहार के कारणों को समझने के लिए समय निकालें और उन्हें अपना समय दें।



Click it and Unblock the Notifications











