Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
निर्जला एकादशी पर हुई है पुत्र रत्न की प्राप्ति, भगवान विष्णु के इन दिव्य नामों पर रखें बेटे का नाम
Baby Boy Name Inspired By lord Vishnu : निर्जला एकादशी का व्रत ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाता है। हिन्दू धर्म में इस एकादशी को सबसे बड़ी एकादशी माना जाता है। ये व्रत मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिहाज से भी बहुत महत्त्वपूर्ण है। एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की आराधना को समर्पित होता है।
इस दिन की धार्मिक महत्ता बहुत मानी जाती है। इस दिन किया गया दान पुण्य का लाभ पूरे साल मिलता है। अगर निर्जला एकादशी जैसे शुभ मुहूर्त पर आपके घर बेटे का आगमन हुआ है, तो आप अपने बेटे के लिए भगवान विष्णु पर आधरित नाम चुन सकते हैं।
हम यहां आपको भगवान विष्णु के कुछ अलग नाम बताने जा रहे हैं, जिनके अर्थ बहुत ही यूनिक हैं। यहां देखें नामों की लिस्ट-

अधृत : अधृत नाम का अर्थ होता है जिसे किसी के समर्थन की आवश्यकता न हो और जो दूसरों की सहायता करता हो। यह नाम आत्मनिर्भरता और परोपकार एवं दयालुता को दर्शाता है।
आधवन : बेटे के लिए आप विष्णु भगवान का नाम आधवन भी रख सकते हैं। आधवन नाम का अर्थ होता है सूर्य की तरह तेजस्वी। यह नाम भगवान विष्णु के स्वभाव को दर्शाता है।
अजितेश : यह नाम भगवान विष्णु की असीम शक्ति का प्रतीक है। अजितेश का मतलब होता है अपराजेय या जिसे कोई पराजित नहीं कर सकता है।
अमृताय: भगवान विष्णु के इस नाम का मतलब होता है जो नश्वर हो और अमृत के प्राय हो।
प्रद्युम्न : ये नाम भगवान विष्णु से संबंधित है और उनके 108 नामों में से एक। भगवान कृष्ण ने भी अपने बेटे का नाम प्रद्युम्न रखा था। इस नाम का अर्थ होता है। बहुत ही अमीर।
रिवांश: आप बेटे के लिए रिवांश नाम भी चुन सकते है। यह भगवान विष्णु से संबंधित हैं। इस नाम का अर्थ होता है सफल होने की तीव्र इच्छा।
सौरीश: इस नाम का मतलब होता है, देवताओं के देव। ये नाम भगवान विष्णु से संबंधिंत हैं।
विराज : भगवान विष्णु का यह नाम बहुत ट्रेडिंग हैं। विराज नाम का अर्थ 'दीप्तिमान', 'बुद्धिमान', 'चमकने वाला', और 'ग्रह का राजा' होता है।
विशिष्ट: भगवान विष्णु के इस नाम का अर्थ होता है, जो अपनी महिमा के कारण सभी को पीछे छोड़ देते हैं।
त्रिजोश: इस नाम का अर्थ है जो सकारात्मक ऊर्जा और नए विचारों से पूर्ण हो।



Click it and Unblock the Notifications











