Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
टीवी एक्टर नकुल मेहता के घर आई नन्हीं परी, चुनकर रखा है बेटी का नाम, जानें मतलब
Nakuul Mehta Daughter Name Meaning : टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर नकुल मेहता दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी जानकी पारेख मेहता (Jankee Parekh Mehta) ने 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के दिन बेटी को जन्म दिया। इस खुशखबरी को कपल ने 17 अगस्त को इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ साझा किया। नकुल ने हॉस्पिटल से कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें बेटे सूफी अपनी नन्हीं बहन को प्यार से पकड़े नज़र आ रहे हैं।
बेटी का नाम कपल ने 'रूमी' (Rumi) रखा है। नकुल के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स लगातार बधाइयां दे रहे हैं और नन्हीं परी की झलक पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि नकुल और जानकी ने साल 2012 में शादी की थी और 2021 में बेटे सूफी का स्वागत किया था। आइए जानते हैं रुमी नाम का मतलब क्या है?

रूमी नाम का अर्थ और महत्व
'रूमी (Rumi)' नाम केवल एक साधारण नाम नहीं है, बल्कि इसमें गहराई, संस्कृति और सुंदरता छिपी है।
जापानी भाषा में अर्थ : जापानी में रूमी का अर्थ होता है सुंदरता (Beauty), धारा या प्रवाह (Flow/Current) और लैपिस लाजुली (Lapis Lazuli - एक कीमती नीला रत्न)। यह नाम कोमलता और प्रकृति की सहज सुंदरता का प्रतीक है।
फ़ारसी सूफ़ी कवि 'जलाल उद्दीन रूमी' से प्रेरित : 'रूमी' नाम दुनिया भर में इसलिए भी लोकप्रिय है क्योंकि यह महान सूफ़ी संत और कवि जलाल उद्दीन मुहम्मद रूमी (13वीं सदी) की याद दिलाता है। उनकी कविताएं और सूफ़ी दर्शन आज भी प्रेम, इंसानियत और आध्यात्मिकता की राह दिखाते हैं।
आध्यात्मिक अर्थ: 'रूमी' नाम को कई लोग आत्मा की यात्रा, प्रेम की खोज और जीवन की गहराई का प्रतीक मानते हैं। यह नाम जीवन में प्रवाह और निरंतरता को दर्शाता है, मानो नदी की तरह बहता हुआ जीवन जो हर परिस्थिति में आगे बढ़ता है।
मॉर्डन पेरेंट्स की पसंद: आज के समय में 'रूमी' नाम बच्चियों के लिए काफी लोकप्रिय होता जा रहा है। यह छोटा, मधुर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आसानी से उच्चारित किया जाने वाला नाम है। यही वजह है कि कई माता-पिता इसे पसंद करते हैं।
नकुल और जानकी ने क्यों चुना बेटी के लिए ये नाम
नकुल और जांकी ने अपनी बेटी का नाम 'रूमी' रखकर न सिर्फ अपने जीवन में नई रोशनी का स्वागत किया है, बल्कि एक गहरी सोच और सकारात्मकता को भी अपनाया है। उनका बेटा 'सूफ़ी' और बेटी 'रूमी', दोनों ही नाम रहस्य, संगीत और आध्यात्मिकता से जुड़े हैं। यह चयन दर्शाता है कि यह कपल केवल नाम ही नहीं बल्कि उनकी आत्मा से जुड़ी हुई गहराई को भी महत्व देता है।



Click it and Unblock the Notifications











