Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Masaba Gupta खुद की डाइट का रख रही हैं खास ख्याल, डिजाइनर ने शेयर की प्रेग्नेंसी डाइट
मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं। वैसे तो मसाबा आए दिन सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स के साथ अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी शेयर करती हैं,
जो होने दूसरी प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए काफी ज्ञानवर्धक होती है। हाल ही में डिजाइनर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी डाइट शेयर करके बताया है कि प्रेग्नेंसी के दौरान वे दिनभर में क्या खाती हैं।

80/20 रूल कर रही हैं फॉलो
मसाबा गुप्ता ने बताया कि वह प्रेग्नेंसी में 80/20 डाइट रूल को फॉलो कर रही हैं, ताकि सेहतमंद डाइट के साथ-साथ वो क्रेविंग को भी खत्म कर सकें। मसाबा का कहना है कि प्रेग्नेंसी में 80% वह एकदम पौष्टिक डाइट लेती हैं, ताकि बच्चे की ग्रोथ अच्छी हो और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रह सकें।
वहीं, 20 प्रतिशत में वो पेस्ट्री, फ्राइज, पिज्जा और बर्गर जैसी चीजें खाती हैं ताकि वो अपनी क्रेविंग को कंट्रोल कर सकें। प्रेग्नेंसी में हार्मोनल बदलावों के कारण महिलाओं को कई तरह की चीजें खाने की क्रेविंग होती है। इसलिए मसाबा अपनी डाइट को 80/20 रूल के जरिए अपनी डाइट को मैंटन कर रही हैं।
अगर आप भी प्रेग्नेंट हैं और आपको भी समझ नहीं आ रहा है कि प्रेग्नेंसी में क्या खाना चाहिए, तो आप मसाबा का डाइट प्लान फॉलो कर सकती हैं। वो अपनी दिनभर की डाइट में प्रोटीन, कार्ब्स, विटामिन, मिनरल और आवश्यक पोषक तत्वों को शामिल करती हैं।
दिनभर में क्या कुछ खाती हैं मसाबा गुप्ता
मॉर्निंग ड्रिंक- मसाबा अपनी दिन की शुरुआत सुबह खाली पेट गर्म पानी के साथ सौंफ और जीरा वाली ड्रिंक पीकर करती हैं। इस डिटॉक्स ड्रिंक से पाचन क्रिया तेज होती है और वो अच्छे से काम करती है। यह शरीर को पूरा दिन काम करने के लिए एनर्जी देता है।
नाश्ता: मसाबा सुबह 9 बजे के आसपास अपना नाश्ता करती हैं। नाश्ते में वह रास्पबेरी और ब्लूबेरी से भरपूर मूसली खाती हैं। बेरीज में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर और आवश्यक विटामिन पाए जाते हैं। यह सभी पोषक तत्व प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए जरूरी है।
पोस्ट वर्कआउट डाइट : वर्कआउट सेशन के बाद मसाबा हाई प्रोटीन शेक पीती हैं। प्रोटीन शेक से प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर एनर्जेटिक रहता है।
मिड-मॉर्निंग स्नैक्स: अपने काम के बीच में, मसाबा छाछ के साथ अखरोट का सेवन करती हैं। यह शरीर को हाइड्रेड रखता है।
लंच : दोपहर 1 बजे लंच में मसाबा आलू भिंडी, चिकन करी, चावल और स्प्राउट्स सलाद को शामिल करती है। ताकि उन्हें डाइट में कार्ब्स, प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में मिले।
डिनर : शाम 7 बजे के डिनर में मसाबा दो उबले अंडे (जर्दी सहित) और सिंपल चिकन शोरबा खाना पसंद करती हैं। मसाबा का कहना है कि दिनभर में वो प्लान मील खाती हैं, इसलिए उन्हें रात में ज्यादा भूख नहीं लगती है, लेकिन प्रेग्नेंसी में वो प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने के लिए वह रात के डिनर में अंडा और चिकन लेना पसंद करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











