Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Names for Baby Boy: गणेश चतुर्थी पर हुआ है बेटा, तो गणेश जी के मॉडर्न हैं नाम आपको आ सकते हैं पसंद
Lord Ganesh names for baby boy : हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य से सबसे पहले गणेश जी महाराज को याद किया जाता है और उनकी पूजा की जाती है। कहा जाता है कि गणेश जी के 108 नाम हैं। बप्पा सौभाग्य के साथ बुद्धिमत्ती लाते हैं, शुभता के प्रतीक हैं।
आइए जानते हैं गणेश भगवान के कुछ नाम और उनके अर्थ के बारे में यहां। इन नामों पर आप अपने बेबी बॉय का नाम चुन सकते हैं। अगर आप भी भगवान गणेश के भक्त हैं, तो उनके नामों में से किसी एक नाम पर अपने बेटे का नाम रख सकते हैं।

अद्वैथ : इस नाम का मतलब अनोखा और अनूठा होता है। सभी देवताओं में गणेश जी को सबसे अलग माना जाता है, इसलिए उन्हें अद्वैथ भी कहा जाता है। आप भी अपने बेटे को यह यूनीक नाम दे सकते हैं।
अच्युथ : इस नाम का मतलब होता है जिसे कोई नष्ट न कर सके। जब भगवान शिव ने गणेश जी सिर काट दिया था, तब हाथी का मुख लगाकर शिवजी ने अपने पुत्र को जीवनदान दिया था और उन्हें नश्वर बनाया था। भगवान विष्णु को भी अच्युथ कहा जाता है।
अमेय : ये एक मॉडर्न नाम है और सुनने में भी यूनीक लगता है। अमेय नाम का मतलब होता है असीमित होता है।
अनव : मानवता से भरा हुआ अनव कहलाता है। अनव नाम का मतलब दयालु ह्रदय वाला भी होता है। अनव नाम के लोग शांत स्वभाव के होते हैं।
अन्मय : जो विपरीत परिस्थितियों में भी कमजोर न पड़े और मानसिक रूप से मजबूत हो, उसे अन्मय कहते हैं। बेटे के लिए यह बहुत ही प्यारा और मीनिंगफुल नाम है। अन्मय नाम का मतलब होता है जिसे तोड़ा नहीं जा सकता है।
अश्ऋथ : आश्रय देने वाले और रक्षा करने वाले को अश्ऋथ कहते हैं। भगवान गणेश को भी इस नाम से जाना जाता है।
अथर्व : इस हिंदू नाम का मतलब ज्ञान और बुद्धि के देवता होता है। जिस व्यक्ति के पास बहुत ज्ञान हो, उसे अथर्व कहते हैं। चार वेदों में से एक अथर्व वेद भी है।
अवनीष : 'अ' अक्षर से शुरू होने वाले इस नाम का मतलब धरती के देवता और राजा होता है। जिसका पृथ्वी पर आधिपत्य हो, उसे अवनीष कहते हैं। भगवान गणेश को अवनीष नाम से जाना जाता है।
गौरिक : बेबी बॉय के लिए गौरिक बहुत प्यारा और यूनीक नाम है। अगर आपके बेटे का नाम 'ग' अक्षर से निकला है, तो आप उसे गौरिक नाम दे सकते हैं। भगवान गणेश के अनेक नामों में से एक नाम गौरिक भी है।
ओजस : इस नाम का अर्थ होता है रोशनी और प्रकाश से भरा हुआ। भगवान गणेश को चरितार्थ करने वाले इस नाम का मतलब प्रतिभा होता है।
ऋद्धेश : शांति के देवता को ऋद्धेश कहा जाता है। भगवान गणेश का यह प्यारा नाम आप अपने बेटे को दे सकते हैं।
तक्ष : यह हिंदू नाम शक्ति को प्रदर्शित करता है। तक्ष नाम का मतलब मजबूत या कबूतर की आंख होता है।
शुभम: जो लोग अपनी जिंदगी में हर काम अच्छा करते हैं, शुभ करते हैं, उन्हें शुभम कहा जाता है।



Click it and Unblock the Notifications











