Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
मसाबा गुप्ता ने दिया बेटी को जन्म, नवरात्रि में जन्म लेनी वाली कन्याओं की खासियत जानें
एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी और मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने बेटी को जन्म दिया है। सोशल मीडिया के जरिए मसाबा और उनके पति सत्यदीप मिश्रा ने यह खुशखबरी शेयर की है। अष्टमी के शुभ दिन मसाबा के घर कन्या का आगमन हुआ है।
नवरात्रि में जन्म लेने वाली लड़कियों को लेकर मान्यता है कि वे विशेष गुणों से संपन्न होती हैं। ऐसी लड़कियों को माता दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त माना जाता है और उनके व्यक्तित्व में कुछ विशेषताएँ होती हैं, जो उन्हें अद्वितीय बनाती हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि में जन्म लेने वाली लड़कियों की खासियतें क्या होती है?

धार्मिक और आध्यात्मिक झुकाव
नवरात्रि में जन्मी लड़कियों का झुकाव धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की ओर अधिक होता है। वे पूजा-पाठ, ध्यान और ईश्वर में आस्था रखने वाली होती हैं।
साहसी और निर्भीक
ये लड़कियां साहसी और आत्मविश्वासी होती हैं। माता दुर्गा से जुड़े होने के कारण, वे जीवन की कठिनाइयों का सामना करने में निडर होती हैं।
लीडरशिप में अव्वल
नवरात्रि में पैदा होने वाली कन्याओं में कमाल का नेतृत्व गुण होता है। वे अपनी जिंदगी में सही निर्णय लेने में सक्षम होती हैं और दूसरों को प्रेरित करने की क्षमता रखती हैं।
धैर्यशील
नवरात्रि में जन्मी लड़कियों में धैर्य और संयम होता है। वे विपरीत परिस्थितियों में भी धीरज बनाए रखती हैं और समस्या का समाधान खोजने की कोशिश करती हैं।
समर्पित और मेहनती
ये लड़कियां मेहनती और अपने काम के प्रति समर्पित होती हैं। वे अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पूरी ईमानदारी और कड़ी मेहनत करती हैं।
मानवता और सेवा भाव
इनमें दूसरों की मदद करने की भावना होती है। वे दूसरों की परेशानियों को समझती हैं और हमेशा मदद के लिए तैयार रहती हैं।
सौंदर्य और आकर्षण
ये लड़कियां अंदर और बाहर दोनों से खूबसूरत होती हैं। उनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है, जो लोगों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित करता है।
हालांकि ये विशेषताएँ मान्यताओं पर आधारित हैं, लेकिन हर व्यक्ति का व्यक्तित्व और गुण उसके परिवार, परिवेश और जीवन के अनुभवों से भी प्रभावित होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











