Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
New Born Baby Gift Ideas: घर में आया है नन्हा मेहमान, इन 10 यूनिक गिफ्ट के साथ करें उसका वेलकम
New Born Baby Gift Ideas: किसी को बर्थ डे या वेडिंग गिफ्ट देना हो तो इतना मुश्किलें नहीं आती है, जितनी न्यू बोर्न बेबी को गिफ्ट देने के समय आती है। क्योंकि बच्चे जल्दी बड़े हो जाते है और कई चीजें यूजलैस हो जाती है, इसलिए ये भी एक वजह है कि न्यूबोर्न बेबी के लिए गिफ्ट लेना टफ टास्क लगता है।
लेकिन अगर आप न्यू बोर्न बेबी को कुछ ऐसा गिफ्ट करने के बारे में सोच रहे हैं, जो बच्चे के लिए यूजफूल हो और आपको भी गिफ्ट करते हुए खुशी महसूस हो, तो हम यहां ऐसे 10 यूनिक गिफ्ट आइडियाज की लिस्ट शेयर कर रहे हैं। जो आपकी मुश्किल हल कर सकते हैं।

1. कॉटन के झबले
शिशु की त्वचा नाजुक होती है, जिस वजह से चमकीले और तंग कपड़े पहनने से उसको रैशेज, एलर्जी और जलन हो सकती है। कॉटन के कपड़े उसके लिए बेहतर होते हैं और बच्चा आरामदायक महसूस करता है। आजकल मार्केट में न्यू बोर्न बेबी के लिए कई ब्रांड में क्यूट बेबी प्रिंट में कॉटन के झबले के सेट मिलते हैं। जिनमें टॉपी और ग्लव्ज साथ में मिलते हैं।
2. पॉर्डेबल बेबी बेड-
न्यूबोर्न बेबी की कंफर्टेबल नींद के लिए बेबी बेड होना बेहद जरूरी होता है। पॉर्डेबल बेबी बेड इस तरह के बेड्स को इधर से उधर कहीं भी ले जाया जा सकता है। इस वजह से ट्रैवल करते समय भी बच्चों की नींद डिस्टर्ब नहीं होती है। इस तरह के बेड्स में मच्छरदानी लगी होती है, जिस वजह से बच्चों को मच्छर या कीड़े-मकोड़े काटने का डर भी नहीं रहता है। इतना ही नहीं इस तरह के सेप्रेट बेड्स से बच्चों के गिरने का खतरी भी कम रहता है।
3. बेबी किट
न्यू बोर्न बेबी को आप बेबी केयर किट भी गिफ्ट कर सकते हैं। जिसमें क्रीम, पाउडर, तेल, मॉइश्चराइजर, साबुन और रैशेज से बचाने वाली क्रीम तक किट में मौजूद होता है। शुरुआत में बच्चों की केयर के लिए ये सभी चीजों की शुरुआत पड़ती है।
4. टोपी वाला तौलिया और ब्लेकेंट
टोपी वाला तौलिया और ब्लैकेंट का इस्तेमाल घर के भीतर और बाहर दोनों जगह किया जा सकता है। इसमें बच्चे को लपेट भी सकते हैं और उसका सिर भी ढंकने का काम आता है। ये मौसम के अकॉर्डिंग भी आपको मिल जाएंगे। गर्मियों के लिए कॉटन और सर्दियों के लिए वुलन ब्लैकेंट मिल जाता है।
5. डायपर
आजकल डायपर के बड़े-बड़े पैकेट उपलब्ध हैं। जाहिर है शिशु दिन में कम से कम 6-7 डायपर खराब तो कर ही देता है। ऐसे में आपके द्वारा दिया हुआ डायपर का बंडल किसी खास तोहफे से कम नहीं होगा।

6. क्विक ड्राई शीट
अधिकतर पेरेंट्स बच्चे के लिए डायपर तो लेते हैं लेकिन इस चीज को लेना भूल जाते हैं। आप उन्हें ये गिफ्ट कर सकते हैं। इससे बच्चे के पेशाब को अवशोषित करने में मदद मिलती है और बिस्तर भी ख़राब होने से बचता है
7.स्टरलाइज़र
इससे बच्चे की दूध की बोतल को सही से साफ करने में मदद मिलती है। इसलिए अगर आप बच्चे के लिए कुछ खास लेना चाहते हैं, तो ये चीज जरूर लें।
8.बाथिंग एसेसरीज
न्यू बोर्न बेबी को गिफ्ट में आप बाथिंग टब और किट जैसी एसेसरीज भी दे सकते हैं। आजकल बाथिंग टब के साथ किट एसेसरीज में क्रीम पाउडर रखने के लिए किट बॉक्स और टॉवल और हैंड टॉवल जैसी एसेसरीज मिलती है।
9.वॉकर और टॉयज
छह-आठ महीने में बच्चें आजकल बैठना सीख जाते हैं। बचपन में वॉकर पर बैठकर बच्चे जल्दी चलना सीख जाते हैं। ऐसे में आप बेबी को वॉकर गिफ्ट कर सकते हैं। ये न्यूबोर्न बेबी के लिए बाद में बहुत यूजफूल साबित हो सकता है।
10. ट्रैवलिंग बैग
न्यू बोर्न बेबी के आने से घर में एकदम से बहुत सारा सामान आ जाता है। जब न्यू बोर्न बेबी को घर से बाहर ले जाया जाता है, तो उसके इस्तेमाल में बहुत सारी चीजें साथ ले जानी पड़ती है। ऐसे में ट्रैवलिंग बैग गिफ्ट में देने से पैरेंट्स के लिए काफी यूजफूल साबित हो सकती है।
11. शॉपिंग वाउचर
कई बार जब आपको कुछ भी बेबी के लिए गिफ्ट समझ में न आए, तो बच्चे के लिए उसके पैरेंट्स को शॉपिंग वाउचर भी गिफ्ट कर सकते हैं। ताकि बच्चे के पैरेंट्स अपनी पसंद और जरुरत के अनुसार बच्चे के लिए कुछ खरीद सकें।



Click it and Unblock the Notifications











