Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बच्चों के साथ रोड ट्रिप को बनाना है मजेदार, तो उनके खाने-पीने के लिए करें ये इंतजाम
सफर और स्नैक्स का मेल हर किसी को भाता है। बड़े हों या फिर बच्चे सभी को सफर के दौरान कुछ ना कुछ स्नैक्स खाने को चाहिए। सफर को बढ़िया से एंजॉय करने के लिए हम गाड़ी में चिप्स, पफ्स, कैंडीज और बाजार से खरीदे हेल्दी बार भर लेते हैं ताकि बच्चों के साथ सफर आराम से कट जाए। मगर इन्हीं छोटी-छोटी चीजों की वजह से बच्चों की सेहत तो गड़बड़ होती है, साथ ही गाड़ी में भी कचरा फैलता है।

ऐसे में यदि आप कैंडीज और बार की बजाय बच्चों के पसंद के फल रखेंगे तो गंदगी कम होगी और बच्चों को भी एनर्जी मिलेगी। आज हम बोल्डस्काई पर कुछ ऐसे ही टिप्स शेयर करने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से एंजॉय करते हुए गाड़ी में गंदगी फैलाए बिना सफर कर सकते हैं।

प्रोसेस्ड फूड को कहें ना
चिप्स, पफ्ड स्नैक्स और प्रोसेस्ड सीरियल्स बच्चों की हेल्थ के लिए बिल्कुल भी अच्छे नहीं है, क्योंकि इनमें न्यूट्रिशियन ना के बराबर होता है। ऐसे में आप चाहें तो बच्चों के लिए उनकी पसंद के हेल्दी रोल्स सफर के लिए पैक कर सकते हैं। इसके लिए आप उनकी पसंद की सब्जियां और फलों की टॉपिंग भी लगा सकते हैं। बच्चे भी बिना गंदगी फैलाएं, आराम से इसे खा सकेंगे। साथ ही इनसे पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है।

होममेड बार
माना कि बाजार में ऐसे बहुत से बार और स्नैकस हैं जो हेल्दी होने का दावा करते हैं। मगर इनमें इस्तेमाल होने वाली चीनी की अकसर अनदेखी की जाती है। बेहतर होगा कि आप यह बार बाजार से खरीदने के बजाय, घर पर अपने हिसाब से तैयार करें। इसके लिए आप चॉकलेट, पीनट बटर और मुंगफली संग बहुत-सी मजेदार चीजे डालकर बच्चों के लिए हेल्दी स्नैक्स तैयार कर सकती हैं।

डिहाइड्रेशन से बचें
सफर के दौरान पानी की मात्रा कम हो ही जाती है क्योंकि सुंदर नजारों के साथ आप कुछ ना कुछ खाते ही जाते हैं और पानी पीना भूल जाते हैं। इसलिए हमेशा किसी भी सफर पर निकलते समय अपने संग पानी की बोतल जरूर रखें ताकि खाने के संग पानी भी शरीर में जाए और आप डिहाइड्रेशन की समयस्या से बच सकें।



Click it and Unblock the Notifications











