Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बच्चों को कॉफी पिलाना सही है या गलत, जानें कब से बच्चों को पिला सकते हैं कॉफी
एक समय था जब बच्चों के लिए सबसे पौष्टिक दूध को माना जाता था और बच्चे दिन भर से दो से तीन ग्लास दूध की पी जाते थे। लेकिन अब बच्चों का टेस्ट बदल चुका है, अब उन्हें हर चीज में फलेवर चाहिए। और इसी बात को ध्यान में रखते हुए पेरेंटस अपने बच्चों को दूध में कॉफी मिलाकर दे देते है। जिसका टेस्ट अधिकांश बच्चों को पसंद भी खूब आता है। लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या बच्चों को कॉफी पिलाना सही है, क्या इसे पिलाने से बच्चों को छोटी उम्र में ही कॉफी की लत लग सकती है, क्या इसके कोई साइड इफेक्ट है, अगर आपके मन में भी इस तरह के सवाल है तो यहां हम आपको बताएंगे कि बच्चों को कॉफी पिलाने के क्या साइडइफेक्ट हो सकते है और किस उम्र से बच्चों को कॉफी देना चाहिए?

क्या बच्चों को कॉफी पिलाकर आप सही कर रहे है ?
जी नहीं, कॉफी का सेवन बच्चों को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। इससे उन्हें कई तरह की शारीरिक व मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। रिसर्च में ये बात सामने आई है कि कॉफी पीने से बच्चों की नींद प्रभावित होती है। जो ना सिर्फ उनके वजन को बल्कि उनके शारीरिक विकास पर भी असर ड़ालती। ऐसा भी माना गया है कि जो बच्चे कॉफी पीते है, वे डिप्रेशन का भी शिकार हो सकते हैं । ऐसे में भलाई इसी में है कि, बच्चों को कॉफी पीने के लिए ना दी जाए।

बच्चों को कॉफी देने के साइडइफेक्ट
- कैफीन का सेवन करने से कैल्सियम कम हो जाता है, जिससे हडडियों को नुकसान पहुंच सकता है। कॉफी ना सिर्फ शरीर में कैल्सियम का लेवल कम करती है, बल्कि इससे बच्चे का शारीरिक विकास भी बाधित होता है।
- जो बच्चे छोटी उम्र में ही कॉफी का सेवन करने लगते है, उन्हें पर्याप्त भूख नहीं लगती। जबकि भोजन बच्चे के शारीरिक विकास के लिए बहुत जरूरी है।
- एक शोध के अनुसार, जो बच्चे कॉफी का सेवन करते है उन्हें एकाग्रता में कमी और घबराहट जैसी समस्याएं हो सकती है। क्यूंकि कैफीन की हेवी डोज बच्चे के नर्वस सिस्टम पर असर ड़ालती है।
- बच्चों के विकास के लिए पर्याप्त नींद आवश्यक है, लेकिन कैफीन का सेवन करने से बच्चे की नींद उड़ सकती है।
- कॉफी में कैफीन की अधिक मात्रा शरीर में उत्तेजना पैदा कर सकती है, ऐसे में बच्चा उसे बार-बार पीने की जिद कर सकता है और ये जिद कुछ ही दिनों में लत में बदल जाती है। जो इतनी आसानी से छूटती।
- चूंकि कॉफी में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, इस कारण कॉफी पीने वाले बच्चों को दांतों से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। दरअसल ये मुंह में बैक्टीरिया को बढ़ा देता है। जो एसिड बढ़ाकर दांतों के इनेमल को नष्ट कर देता हैं, जिससे बच्चे के दांत सड़ने लगते है।
- कॉफी के सेवन से बच्चा डिहाइइ्रेशन का शिकार भी हो सकता है, क्यूंकि इसे पीने के कारण कारण बच्चों को बार-बार पेशाब आता है, जिससे शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है।
- एक रिसर्च में ये बात भी सामने आई है जो बच्चे लगातार कॉफी का सेवन करते है, उनमें डायबिटीज होने का खतरा बढ़ सकता है।

बच्चों को किस उम्र में और कितनी मात्रा में कॉफी दी जाए?
अगर आपके बच्चे की उम्र 12 वर्ष से अधिक है तो आप उसे कॉफी दे सकते है। लेकिन याद रखें इसकी मात्रा 100 मिलीग्राम यानि एक कप से ज्यादा ना हो। वहीं अगर आपके बच्चे की उम्र 12 साल से कम है, तो कॉफी पीना उसके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications











