Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Karwa Chauth 2024: क्या प्रेग्नेंसी में रखना चाहिए करवाचौथ? व्रत रखते हुए जरूर करें ये काम
करवाचौथ का व्रत हर सुहागन महिला के लिए बहुत महत्व रखता है। सुहागनें पतियों की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं। हालांकि, गर्भवती महिलाओं के लिए हमेशा यह बहुत कठिन हो जाता है कि वह यह व्रत रखें या न रखें? क्योंकि गर्भावस्था में निर्जला व्रत रखना महिलाओं और शिशु के स्वास्थ्य के लिए मुश्किलभरा हो सकता है।
यदि आप गर्भवती हैं और करवाचौथ का व्रत रखने का विचार कर रही हैं, तो कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है:

डॉक्टर की सलाह लें
सबसे पहले, आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए। हर महिला की प्रेग्नेंसी अलग होती है, और डॉक्टर आपकी स्थिति को ध्यान में रखते हुए आपको सही सलाह देंगे कि व्रत रखना सुरक्षित है या नहीं।
संतुलित सरगी खाएं
व्रत से पहले सुबह 'सरगी' जरूर खाएं। पोषण से भरपूर चीजें खाएं। इसमें फल, दूध, ड्राई फ्रूट्स, और हल्का खाना शामिल करें, ताकि आपको दिनभर पर्याप्त ऊर्जा मिल सके।
हाइड्रेटेड रहें
करवाचौथ का व्रत का निर्जला रखा जाता है। ऐसे में यह व्रत करना प्रेग्नेंसी में बहुत मुश्किलभरा हो सकता है। प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर को पर्याप्त पानी की जरूरत होती है, इसलिए कोशिश करें कि आप खुद को हाइड्रेट रखें। इस अवस्था में अगर आप पानी नहीं पीती हैं, तो शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है, जिससे सिरदर्द, कमजोरी, या चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप व्रत रख रही हैं, तो नारियल पानी, नींबू पानी, या फलों का रस पिएं हैं, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
फलाहार करें
पूरे दिन कुछ न खाने से कमजोरी हो सकती है। इसलिए, फलाहार जरुर खाएं। करवा चौथ के दिन फल, सूखे मेवे, और दही जैसे हेल्दी चीजें खाने से आपको ऊर्जा मिलेगी और आपके पेट में ज्यादा भारीपन भी नहीं होगा।
आराम करें
व्रत के दौरान ज्यादा थकान न लें। जितना संभव हो आराम करें और भारी कामों से बचें। अगर आपको कमजोरी महसूस होती है, तो तुरंत आराम करें और थोड़ी देर के लिए लेट जाएं।
चक्कर या कमजोरी महसूस हो तो कुछ खाएं
यदि आपको सिरदर्द, चक्कर, या अत्यधिक कमजोरी महसूस हो, तो कुछ जरुर खाएं। जैसे फल या ड्राय फ्रूट्स। यह आपके और आपके बच्चे की सेहत के लिए सबसे जरूरी है। अपनी सेहत के साथ समझौता न करें।
अपना सेहत का ध्यान दें
व्रत के दौरान परिवार का कोई सदस्य आपका ताकि वे आपका ध्यान रख सकें और आवश्यकता पड़ने पर आपकी मदद कर सकें।



Click it and Unblock the Notifications











