Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
क्या है जेलीफिश पेरेंटिंग, इंडियन पेरेंट्स के लिए कितना सही है ये परवरिश का तरीका
बच्चों की परवरिश का तरीका उनके व्यवहार, व्यक्तित्व और विकास पर सीधा असर डालता है। इसलिए समय के साथ पेरेंटिंग में भी काफी बदलाव आया है। आजकल पैरेंट्स बच्चों की परवरिश के लिए मॉडर्न पेरेंटिंग टेक्निक का इस्तेमाल कर रहे हैं जिसमें बच्चे अपने माता-पिता से खुलकर बात कर पाते हैं और पेरेंट्स भी बच्चों के स्पेस का पूरा ध्यान रखते है।
ऐसे में जेलीफिश पेरेंटिंग इन दिनों खूब ट्रेंड में हैं।
जेलीफिश पेरेंटिंग एक नया पेरेंटिंग ट्रेंड है, जिसका मुख्य सिद्धांत बच्चों को बहुत ज्यादा स्वतंत्रता देना और सख्ती पर कम जोर देता है। इस तरह की पेरेंटिंग को "जेलीफिश" इसलिए कहा जाता है क्योंकि जैसे जेलीफिश की कोई ठोस संरचना नहीं होती, वैसे ही इस पेरेंटिंग स्टाइल में अनुशासन और सख्त रैवेये को कम फॉलो किया जाता है। आइए इस पेरेंटिंग स्टाइल की कुछ प्रमुख विशेषताओं और इफेक्ट पर नज़र डालते हैं।

इसकी पेरेंटिंग स्टाइल की खूबियां
कोई कठोर नियम नहीं: जेलीफिश पेरेंटिंग में बच्चों के लिए सख्त नियम नहीं होते। माता-पिता बच्चों को स्वतंत्रता देने में विश्वास रखते हैं ताकि वे अपनी पसंद और नापसंद को खुद से समझ सकें।
बच्चों की भावनाओं को प्राथमिकता: इस पेरेंटिंग स्टाइल में माता-पिता बच्चों की भावनाओं को पहले स्थान पर रखते हैं और उन्हें उनके निर्णयों में दखल नहीं देते।
बहुत ज्यादा लचीलापन: इस शैली में लचीलापन प्रमुख होता है, जिससे बच्चे अपनी मर्जी से कुछ भी कर सकते हैं, चाहे वो खाने, खेलने या पढ़ाई से संबंधित हो। माता-पिता उन्हें अपनी गति से जीवन को समझने का मौका देते हैं।
कम अनुशासन: इस पेरेंटिंग शैली में अनुशासन और सजा की अवधारणा कम या न के बराबर होती है, क्योंकि माता-पिता चाहते हैं कि बच्चे अपने निर्णय खुद लें और उनके परिणामों को समझें।
कितना असरदार है जेलीफिश पेरेंटिंग?
जेलीफिश पेरेंटिंग के कुछ फायदे हो सकते हैं, जैसे कि बच्चे आत्म-निर्भर और स्वतंत्र होते हैं। वे अपनी भावनाओं और विचारों को स्वतंत्र रूप से व्यक्त करने में सक्षम होते हैं, जो उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है।हालांकि, इसके कुछ नकारात्मक प्रभाव भी हो सकते हैं।
सीमाओं की कमी: बच्चों को बिना किसी सीमा के पूरी आजादी देने से वे अनुशासनहीन हो सकते हैं और जिम्मेदारियों को समझने में कठिनाई हो सकती है।
निर्णय लेने में दिक्कत: इस पेरेंटिंग शैली में, बच्चों को सही और गलत का अंतर सिखाने में कठिनाई हो सकती है, जिससे वे गलत फैसले ले सकते हैं।
अनुशासन की कमी का प्रभाव: बच्चे जो बिना किसी दिशा और अनुशासन के बड़े होते हैं, उनमें आत्म-नियंत्रण और संगठन कौशल की कमी हो सकती है, जो भविष्य में उन्हें चुनौतियों का सामना करने में कठिनाई दे सकता है।
भारतीय पेरेंट्स के लिए कितनी सही है ये पेरेंटिंग स्टाइल?
भारतीय समाज में जेलीफिश पेरेंटिंग स्टाइल सभी माता-पिता के लिए आदर्श नहीं हो सकती है। भारत में माता-पिता अक्सर अपने बच्चों की परवरिश में अधिक शामिल होते हैं, खासकर उनके महत्वपूर्ण निर्णयों जैसे शिक्षा, करियर, और जीवन के अन्य बड़े फैसलों में।
जेलीफिश पेरेंटिंग ट्रेंड में लचीलापन और बच्चों की भावनाओं को समझने की सोच अच्छी है, लेकिन अनुशासन और सीमाओं की कमी से बच्चे भविष्य में अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनने में सक्षम नहीं हो सकते। इसलिए, इस पेरेंटिंग स्टाइल को अपनाते समय संतुलन बनाना जरूरी है। भारतीय पेरेंटिंग में अनुशासन और संरचना का होना जरूरी है, लेकिन बच्चों को थोड़ी स्वतंत्रता और जिम्मेदारी देकर उन्हें मजबूत और आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications











