Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
प्रेग्नेंसी में भूल से भी न पीएं ये जूस, फायदे की जगह होने वाले बच्चें को पहुंच सकता है नुकसान!
Is Aloe Vera Juice Safe During Pregnancy: एलोवेरा के चमत्कारी गुणों के बारे में तो हम सब ही जानते हैं। एलोवेरा को औषधि के साथ ही स्किन केयर में इस्तेमाल किया जाता है। एलोवेरा के फायदों को देखते हुए कई लोगों का सवाल होता है कि प्रेग्नेंसी में या गर्भावस्था के दौरान एलोवेरा का सेवन करना चाहिए या नहीं।
वैसे तो इसके सेवन करने के कई फायदे हैं, लेकिन प्रेगनेंसी में इसका सेवन करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में क्यों एलोवेरा का सेवन नहीं करना चाहिए।

प्रेग्नेंसी में एलोवेरा का जूस पीना चाहिए या नहीं?
एलोवेरा के जूस में एनथ्रेक्यूनन नाम का एक रेचक तत्व पाया जाता है, जिसे पीने से पेट में क्रैम्प, डिहाइड्रेशन और दस्त की समस्या हो सकती है। इसलिए गर्भवती महिला को बिना सलाह के एलोवेरा जूस नहीं पीना चाहिए। प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग करने वाली मांओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें मौजूद लेटेक्स की वजह से गर्भाशय में संकुचन हो सकता है, जिससे गर्भपात और बर्थ डिफेक्ट जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
ये भी हो सकते हैं खतरे
प्रेग्नेंसी में एलोवेरा जूस के अधिक सेवन से कब्ज का खतरा बढ़ जाता है इसके अलावा आंत की मांसपेशियां कमजोर होती हैं। इसके जूस पीने से पेट में गैस और पेट खराब भी हो सकता है।
इसे पीने से शरीर मेंइलेक्ट्रोलाइट्स, प्रॉयमरली पोटैशियम का स्तर गिरने लगता है जो गर्भावस्था में अच्छा नहीं होता है। इसके अलावा असामान्य हार्ट रिदम की परेशानी भी हो सकती हैं।
बच्चों को पिलाने से भी करें परहेज
छोटे बच्चों को भी एलोवेरा जूस का नहीं कराना चाहिए। कम से कम 12 साल के बाद बच्चों को एलोवेरा का जूस दें और वो भी किसी एक्सपर्ट की सलाह लेकर। कम उम्र के बच्चों के स्वास्थ्य पर एलोवेरा जूस का रिएक्शन देखने को मिल सकता है।



Click it and Unblock the Notifications











