Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
गर्भावस्था के दौरान भूल से भी न करें ये योगासन, मां और बच्चे को हो सकता है नुकसान
Yoga Asanas or Poses to Avoid During Pregnancy: गर्भावस्था के दौरान योग करने से जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं। योग करने से डिलीवरी नॉर्मल होती है। आजकल कई शहरों में प्रेग्नेंसी योगा का ट्रेंड चलने लगा है। विदेशों में यह ट्रेंड खूब पॉपुलर है।
लेकिन योग करते वक्त बहुत जरूरी है कि आपको पता होना चाहिए कि कब कौनसा आसन करना है और कब किस आसन को नहीं करना चाहिए क्योंकि गर्भावस्था के दौरान हर आसन को करना संभव भी नहीं है। गर्भावस्था के दौरान कुछ योगासन महिलाओं के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान कौनसे योगासन आपके लिए खतरनाक साबित हो सकते है।

गर्भावस्था में कौन से आसन नहीं करने चाहिए?
गर्भावस्था के दौरान पेट पर बल पर पड़ने वाले और पेट में खिंचाव पैदा करने वाले आसनों को करने से बचना चाहिए। जैसे चक्रासन, नौकासन, भुजंगासन, हलासन, अर्धमत्स्येंद्रासन, भुजंगासन, धनुरासन आदि। इसके अलावा भी आप जो भी योगासन करें उसके बारे में अपने डॉक्टर से जरूर सलाह ले लें। सबसे महत्वपूर्ण प्रेग्नेंसी नाजुक स्थिति होती है इसलिए किसी ट्रेनर की देखरेख में ही योग करें।
खड़े रहकर करने वाले आसन करें
गर्भावस्था के शुरुआती तीन महीनों में ऐसे ही आसान और आरामदायक योगासन ही करने चाहिए। इस दौरान खड़े रहकर किए जाने वाले योगासन करने चाहिए। इनको करने से पैरों के मसल्स स्ट्रॉन्ग होत हैं, शरीर में ब्लड सर्कुलेशन स्ट्रॉन्ग होने से शरीर एनर्जेटिक बनता है और पांव में सूजन व अकड़न की समस्या नहीं आती हैं। इसके अलावा ऐसे योगासन करें जो आपके कंधों और कमर के ऊपरी हिस्से को मजबूत बनाते हैं।
इन महीनों में न करें योगासन
गर्भावस्था के चौथे व पांचवे महीने में कोई भी योगासन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह समय गर्भावस्था का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है इसलिए खुद का विशेष ध्यान रखें।

पीठ के बल लेटने वाले आसन करने से बचे
गर्भावस्था के दौरान, पीठ के बल लेटने से आप असहज महसूस कर सकते हैं। इससे पीठ के निचले हिस्से में तकलीफ हो सकती है, आपका रक्तचाप बढ़ सकता है और आपको सीने में जलन हो सकती है।
इसके अलावा, लंबे समय तक पीठ के बल लेटने से वेना कावा को चोट लग सकती है, जिससे कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। इसलिए इन योगासन से बचें।
- शवासन
- नावासन
- हलासन
- नटराजासन
शरीर का तापमान बढ़ाने वाले आसन से बचें
कुछ योगासन के बारे में दावा किया जाता है कि वे शरीर के तापमान को बढ़ाती हैं। शरीर की गर्मी बढ़ाने वाले आसनों को तीनों पहले तीन महीने करने से बचना चाहिए क्योंकि ये डिहाइड्रेशन को बढ़ावा दे सकते है।
इन आसनों से बचें:
- कपालभाति (अग्नि मुद्रा)
- शीर्षासन
- वीरभद्रासन
- बिक्रम योगासन
सिर या हाथों के बल लगने वाले आसान
कुछ योगासन ऐसे होते है, जिनमें हाथों या सिर के बल खड़ा होना होता है। ऐसे में इस तरह के आसान करने से बचना चाहिए। ये ऐसी मुद्राएं हैं जिन्हें करने में खूब एनर्जी लगती है और ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। जो गर्भस्थ शिशु के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। जैसे, सर्वागासन, विपरीत करणी मुद्रा, मयूरासन, वक्रासन, शीर्षासन और हलासन।



Click it and Unblock the Notifications











