Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
भरी गर्मी में पैदा हुआ है आपका बच्चा, जानें कैसे हीटवेव से बचाएं और किन बातों का रखें ख्याल
Heatwave precautions for Newborn babies: पूरा देश इस समय लू की तेज गर्म हवाओं में जल रहा है। कई जगह पारा 45 डिग्री पार कर चुका है। बढ़ता तापमान कई लोगों के लिए सेहत से जुड़ी समस्याएं बढ़ा सकता है।
मौसम विभाग ने बच्चे हो या बूढ़े हर किसी को सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी है। ऐसे में अगर आपके घर नन्हें मेहमान ने कदम रखे है या आप आने वाले कुछ समय में नन्हा मेहमान आने वाला है तो आपको नवजात शिशु का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है।

नवजात शिशुओं को गर्मी से होने वाली समस्याएं
लू और अत्यधिक गर्मी के कारण नवजात शिशुओं को कई समस्याएं हो सकती हैं। उनकी स्किन बहुत सेसेटिव होती है और गर्मी की वजह से अधिक तापमान के संपर्क में आने से नवजात शिशु को डिहाइड्रेशन, घमौरियां और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसीलिए उन्हें ठंडक और हाइड्रेशन की खास जरूरत होती है।
शिशु को हीटवेव से बचाने के उपाय
दो-दो घंटे में फीड कराएं
नवजात शिुश को हर दो घंटे में फीड कराएं इससे उसे भूख भी नहीं लगेगी और उसकी बॉडी भी हाइड्रेड रहेगी। नवजात शिशु को पानी नहीं पिलाना चाहिए क्योंकि 6 महीने तक बच्चों को मां को दूध पिलाना होगा।
ठंडी जगह पर रखें
नवजात शिशु को हमेशा ठंडी और खुली जगह पर रखें। सीधे धूप से बचाकर उन्हें घर के ऐसी जगह रखें जहां से हवा का प्रॉपर आवागमन हो। अगर कमरे में एसी और कूलर है, तो उसका प्रयोग करें लेकिन ध्यान रखें कि हवा सीधे बच्चे पर न लगे।
हल्के कपड़े पहनाएं
नवजात शिशु को बहुत ही लाइट और कॉटन कपड़े पहनाएं जिससे उनकी त्वचा सांस ले सके और उनकी बॉडी रिलैक्स कर सकें।
नियमित तापमान जांचें
घर का तापमान नियमित रखें। बस ध्यान रखें कि अगर एसी और कूलर चालू कर रहे हैं तो इसका तापमान बहुत ठंडा न हो, सिर्फ आरामदायक हो और कूलर के पानी के छींटे बच्चे पर न पड़े।
नहलाने से बचें
बहुत गर्मी में न्यूबोर्न बेबी को बार-बार नहलाने की गलती न करें। इसके बजाय, गीले कपड़े से साफ करें। गर्मी और हीटवेव का असर नवजात शिशुओं पर बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। इसीलिए डॉक्टर के बताए प्रिकॉशन को फॉलो करें और इन सरल उपायों को अपनाकर उन्हें गर्मी से बचाएं।



Click it and Unblock the Notifications











