Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
इंटरकोर्स के बाद टांगें ऊपर रखने से सचमुच बढ़ जाते हैं प्रेग्नेंट होने की संभावना, सच है या मिथ जानें यहां
How to Get Pregnant Fast : ऐसे कई दंपति हैं जो गर्भधारण करना चाहते हैं, लेकिन कई प्रयासों के बाद भी अंत में निराशा हाथ लगती हैं। जल्दी कंसीव करने को लेकर आपको आधे से दर्जन तरकीबें तो आपकी आस पड़ौस में रहने वाली आंटी ही दे देंगी और फ्री में ज्ञान देने वाले आपके रिश्तेदारों की भी तो कमी नहीं होगी।

बच्चे की चाह में औरतें भी उन दाकियानूसी तरकीबों को अजमाने से पीछे नहीं रहती हैं। इंटरनेट भी ऐसे ढ़ेरों मिथक ज्ञान से भरा हुआ है। इन्हीं में से एक तरकीब हैं, जिन्हें महिलाए आंखें मूंदकर फॉलो करती हैं और इसमे संदेह नहीं करती हैं कि सेक्स के बाद अपने पैरों को ऊपर उठाकर रखना से जल्दी गर्भधारण किया जा सकता है? आइए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट की क्या राय है?
एक्सपर्ट की सुनें
डॉ ब्रुक वेंडरमोलेन, जिन्हें इंस्टाग्राम पर ओब्गिनमम के नाम से भी जाना जाता है, उन्होंने इस विषय के बारे में अपने इंस्टाग्राम के हवाले से लिखा है कि "एक कॉमन फर्टिलिटी मिथक यह है कि अगर कोई गर्भवती होना चाहता है, तो वे सेक्स या कृत्रिम गर्भाधान के बाद अपने पैरों को हवा में लटाकर रखें। इससे गर्भ धारण करने में संभावना बढ़ जाती है। "
वो आगे लिखती हैं कि " 'लॉजिक' यह है कि योनि में स्पर्म रिलीज होने के तुरंत बाद अगर आप पैरों को ऊपर उठा कर रखती है, तो ग्रैविटी स्पर्म को ओवरी के माध्यम से रास्ता बनाने में मदद करती है, और सर्विक्स की मदद से रिलीज हुए स्पर्म तेज गति से और ज्यादा संख्यां में ओवरी तक पहुंचते हैं, तो सैंद्धातिक रुप से गर्भाधारण की संभावना बढ़ जाती है।
सेक्स के बाद पांव उठाने से सच में प्रेगनेंट हो जाते हैं?
डॉ ब्रुक वेंडरमोलेन के अनुसार जब स्पर्म योनि के अंदर तेज गति से प्रवेश करता है, तो यह आपके सर्विक्स म्यूकस में समाप्त हो जाता है। उनके अनुसार स्पर्म में डिस्चार्ज होने के लिए पर्याप्त लुब्रिकेंट होता है। जो ग्रैविटी की परवाह किए बिना ही आपके प्रजनन तंत्र तक की यात्रा कर सकते हैं।
इसके अलावा, कुछ स्पर्म तो दो मिनट के भीतर ही फैलोपियन ट्यूब में प्रवेश कर लेते है। इसलिए आपके पैरों को ऊपर उठाकर कष्ट झेलने की बिल्कुल भी जरुरत नहीं हैं। प्रकृति ने शरीर में ऐसा सिस्टम तैयार कर रखा है, जो बिना किसी ग्रैविटी के काम करता है।
जल्दी गर्भवती होने के लिए क्या करें?
यदि आप वास्तव में गर्भधारण करना चाहती हैं, तो ओव्युलेशन को ट्रैक करके उसके आसपास शारीरिक संबंध बनाएं। क्योंकि ओव्यूलेशन के समय संबंध बनाने से कंसीव करने की संभावना बढ़ जाती है। ओव्यूलेशन के समय सेक्स की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने से मदद मिल सकती है।
इन बातों का भी ध्यान रखें
- माहवारी का चक्र नियमित करें।
- ऑव्युलेशन पीरियड पर नजर रखें ।
-सही सेक्स पोजिशन ट्राय करें।
- वजन पर कंट्रोल करें।
- थाइरॉयड कंट्रोल में रखें।
- सेहतमंद आहार लें।



Click it and Unblock the Notifications











