Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
कैसे पता करें कि प्रेगनेंसी टेस्ट किट पुराने या एक्सपायर हो चुके है?
Do pregnancy tests expire: पीरियड मिस होने पर लड़कियां सबसे पहले अपनी प्रेगनेंसी का पता लगाने के लिए घर पर प्रेगनेंसी टेस्ट करती हैं। इसमें कोई शक नहीं कि प्रेगनेंसी टेस्ट किट के रिजल्ट 98 प्रतिशत तक सही आते हैं। हालांकि आजकल के समय में ये प्रेग्नेंसी चेक करने का सबसे पॉप्युलर तरीका बन चुका है और इसीलिए बहुत ज़रूरी हो जाता है कि इस टेस्ट के सही रिजल्ट आपको मिले।
साथ ही होम प्रेगनेंसी टेस्ट किट के बारे में आपको सही जानकारी मालूम होनी चाहिए। क्या आपने कभी सोचा है कि क्या प्रेगनेंसी टेस्ट किट भी एक्सपायर भी एक समय के बाद एक्सपायर हो सकती है? हमने जब इस बारे में गायनोकोलोजिस्ट डॉक्टर शिखा गुप्ता से बात की तो उन्होंने बताया बिल्कुल प्रेगनेंसी टेस्ट किट भी एक समय के बाद एक्सपायर हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि आप कैसे जान सकते हैं कि कहीं आप पुराने या एक्सपायर किट का इस्तेमाल तो नहीं कर रही हैं?

कब तक कर सकते हैं प्रेगनेंसी किट से टेस्ट?
आमतौर पर प्रेग्नेंसी टेस्ट किट का इस्तेमाल 1-3 साल तक किया जाता है और एक्सपायरी डेट के बाद इसका इस्तेमाल करने से आपको अपनी प्रेगनेंसी से जुड़े सही रिजल्ट का पता नहीं चल सकता। दरअसल प्रेगनेंसी टेस्ट किट में एक सेंसटिव केमिकल होता है जो प्रेगनेंसी का पता करने में मदद करता है। अगर यह सेंसेटिव केमिकल खराब हो जाए तो किट एक्सपायर हो जाती है।
इस्तेमाल करने पर ऐसे चल जाएगा पता
प्रेगनेंसी किट से टेस्ट करने से अगर आपकी प्रेगनेंसी पॉजिटिव आती है तो 2 गुलाबी पट्टियां दिखती हैं और जब एक गुलाबी पट्टी दिखे तो टेस्ट नेगेटिव होता है। लेकिन जब किट में दोनों ही लाइन नजर नहीं आए तो इसका मतलब है कि आप जो किट का इस्तेमाल कर रहे हैं जो एक्सपायर हो चुकी हो। इसीलिए ऐसी स्थिति में एक नयी किट खरीदें, दोबारा टेस्ट करें और फिर डॉक्टर से बात करें।
8 से 10 डिग्री पर ही रखें
प्रेग्नेंसी किट खरीदते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि आपने जो प्रेग्नेंसी किट खरीदी है उसे 8 से 10 डिग्री तापमान पर ही स्टोर करें क्योंकि प्रेग्नेंसी किट में मौजूद केमिकल ज्यादा तापमान पर आने पर खराब हो सकते हैं। इसे फ्रिज में भी स्टोर किया जा सकता है। अगर आप इसे अच्छे स्टोर नहीं करते है, तो हो सकता है कि यह खराब हो जाए।
खरीदते हुए डेट जरूर देखें
प्रेग्नेंसी किट खरीदते हुए हमें प्रेग्नेंसी किट पर लिखी एक्सपायरी डेट जरूर देखनी चाहिए। क्योंकि अगर आप एक्सपायरी डेट के बाद किसका इस्तेमाल करते हैं तो यह जरूरी नहीं है कि वह सही काम करे।



Click it and Unblock the Notifications











