Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Parents To Be Soon : दीपिका पादुकोण से लेकर वरुण धवन तक, 2024 में इन सेलेब के घर गूंजेगी किलकारियां
Bollywood celebrities who will be parents to be soon : साल 2024 में कई फिल्मी सितारे पैरेंट्स बनने वाले हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी गुड न्यूज फेंस के साथ शेयर की थी। 29 फरवरी को दीपिका ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वो सितंबर में उनके घर में नन्हें मेहमान की किलकारियां गूंजने वाली हैं।
उन्होंने ये सोशल मीडिया में सिर्फ एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-सितंबर 2024। इसके बाद से कपल के फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

दीपिका और रणवीर सिंह के अलावा कई सारे बॉलीवुड हस्तियां इसी साल अपनी पैरेंटहुड जर्नी शुरु करेंगे। आइए जानते हैं कि किन सेलिब्रेटीज के घर जल्द ही किलकारियां सुनने को मिलेगी।

मई में यामी गौतम बनेंगी मां
यामी गौतम की प्रेग्नेंसी का पांचवां महीना चल रहा है। फिल्म 'आर्टिकल 370' की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी गुड न्यूज शेयर की थी। वो मई में बच्चे को जन्मदेंगी। यामी ने फिल्म मेकर आदित्य धर से 4 जून, 2021 में हिमाचल में सादगी से शादी रचाई थी। दोनों की लवस्टोरी 'उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक' के सेट पर शुरु हुई थी।

ऋचा चड्ढा के घर भी गूंजेगी किलकारियां
एक्टर ऋचा चड्ढा और अली फजल के घर भी जल्द किलकारियां गूंजने वाली हैं। 9 फरवरी को एक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ अपनी गुड न्यूज शेयर की थी। अली ने इंस्टाग्राम पर 2 तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था.. 1+1=3, वहीं दूसरी तस्वीर में ऋचा और अली नजर आए कैप्शन में लिखा था- एक छोटी सी दिल की धड़कन हमारी दुनिया की सबसे तेज आवाज है। ऋचा और अली ने मार्च 2020 में कोर्ट मैरिज की थी।

वरुण धवन बनने वाले पापा
एक्टर वरुण धवन और उनकी डिजाइनर वाइफ नताशा दलाल भी जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। वरुण ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पत्नी नताशा के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था वी आर प्रेग्नेंट, आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में नताशा का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा था। 24 जनवरी 2021 को ये कपल शादी के बंधन में बंधा था।

अनुष्का शर्मा बनी बेटे की मां
वहीं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 2024 में दूसरी बार पेरेंट्स बनें। 15 फरवरी को अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया। उन्होंने इसकी जानकारी 20 फरवरी को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ये न्यूज शेयर करते हुए बताया था उनके घर बेटे अकाय का जन्म हुआ है। दिसम्बर 2017 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंधे थे और 2021 में इनके घर बेटी वामिका का जन्म हुआ था।



Click it and Unblock the Notifications











