Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Daycare Safety Tips: क्या आप भी बच्चों को डे-केयर में डालने जा रहे हैं, तो इन बातों का रखें खास ख्याल
Daycare Safety Tips: कई कामकाजी महिलाओं को मजबूरन अपने बच्चों को डे केयर में छोड़ना पड़ता है। अक्सर डे केयर सेंटर में बच्चों के साथ बदसलूकी के मामले सामने आते रहे हैं। लेकिन शहरों में रहने वाले लोगों के पास डे केयर या क्रेच के अलावा कोई विकल्प नही रहता है। इसलिए आज हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जहां आप अपने बच्चे के लिए डे केयर चुनते हुए कुछ बातों का ध्यान रख सकते हैं।
ऐसे में अगर आप भी वर्किंग हैं और न चाहते हुए भी आपको बच्चे को डे कयर केयर में छोड़ना पड़ रहा है, तो ये टिप्स आपके खूब काम आ सकती है।

जांच पड़ताल करें
सबसे पहले तो आप जिस भी डे केयर में बच्चों को रखने जा रहे हैं वहां की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। उसका रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन रिव्यूज की जांच कर लें। ये भी ध्यान रखें कि उस क्रेच में कैमरे है या नहीं?
वहां का एन्वॉयन्मेंट कैसा है?
सीसीटीवी कैमरा जरूर हो
अपने बच्चे को डे केयर छोड़ते हुए इस बात का ध्यान रखें कि वहां सीसीटीवी कैमरा जरूर होना चाहिए। और इसका एक्सेस भी मांग ले ताकि काम के बीच-बीच में आप खुद भी मॉनिटर कर सकें।
बच्चे के बिहेवियर को मॉनिटर करें
अगर आपका बच्चा दो साल या इससे छोटा है और आपके बच्चे का बिहेवियर अचानक से बदला-बदला सा लग रहा है, तो आपको समझ लेना चाहिए कुछ तो गड़बड़ हैं।
एक साल के बाद ही छोड़े बच्चे को
बच्चे को डे केयर में भेजने के लिए आपको उसके 1 साल का होने का इंतजार करना चाहिए। इस समय तक बच्चा कुछ सॉलिड खाने लगता है, पुरी तरह से मां के दूध पर निर्भर नहीं रहता है। इसके अलावा बच्चा अपनी हर जरूरत के बारे में बेहतर तरीके से बता सकता है।
समय का ध्यान रखें
किसी भी डे केयर में डालते हुए समय का ध्यान रखें। किस वक्त बच्चे को छोड़ना है और किस वक्त बच्चे को पिक करना है, इसमें कोई बदलाव न करें। अगर आप देर से आ रहे हैं, तो कोशिश करें कि स्टाफ को सूचित कर दे या फिर दोनों में से एक पैरेंट्स समय पर पहुंच जाएं।
बुरी संगत में न पड़े
कई बार बच्चे एक-दूसरे की गलत आदतें भी जल्दी सीख जाते हैं, जैसे बुरे शब्द बोलना, खाना थाली में छोड़ना। इस बारे में क्रेज वालों से बात करें और बच्चे को घर ही इम्प्रूव करें।



Click it and Unblock the Notifications











