Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
इन वजहों से टेढ़े मेढ़े हो जाते हैं बच्चों के दांत, सीधे दांतों के लिए पैरेंट्स करें ये काम
टेढ़े-मेढ़े दांत एक कॉमन समस्या है। खूबसूरत दांत आपकी खूबसूरती की निशानी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बचपन से ही दांतों की सही केयर खूबसूरत दांत दे सकती है। बहुत से बच्चों के दांत छुटपन से ही टेढ़े-मेढ़े निकलते हैं। कई बार उनके दूध के दांत ठीक होते हैं, लेकिन जब परमानेंट दांत निकलने लगते हैं तो वे टेढ़े निकलते हैं।
बच्चों के दांत टेढ़े-मेढ़े होने के पीछे बहुत सारी वजह हो सकती हैं। सुंदर और सीधे दांतों के लिए जरूरी है कि बचपन से उनके दांतों की सही देखभाल की जाए। बच्चा जब एक साल का होता है तब उसके दूध के दांत आते हैं और 5 से 6 साल के बाद ये दांत टूटते हैं। इस दौरान पैरेंट्स कुछ बात का ध्यान रखकर बच्चों के दांत टेढ़े-मेढ़े होने से बचाया जा सकें।

टेढ़े मेढ़े दांत निकलने के कारण
दांत की हड्डी
छोटे बच्चों के दांत जब निकल रहे होते हैं तब उनके दांतों की हड्डी विकसित हो रही होती है। दांत की हड्डी में जगह कम होने की वजह से जहां हड्डी आनी चाहिए थी वहां बन नहीं पाती और दांत टेढ़े हो जाते हैं।
दूध के दांत
कि बच्चों के दांत टेढ़े मेढ़े होने के कई कारण हो सकते हैं। जिनमें से एक दूध के दांतों का सही समय पर न गिरना। सही समय पर दूध के दांत न गिरने की वजह से जब स्थायी दांत आते हैं तब वे टेढ़े निकलते हैं।
अंगूठा चूसना
छोटे बच्चों की आदत होती है कि वे अंगूठा चूसते हैं या कोई और उंगली चूसते हैं। अंगूठा चूसने की वजह से बच्चे के ऊपर के दांत और ऊपर की तरफ उठने लगते हैं। जिससे नए दांत टेढ़े हो जाते हैं।
मुंह में पैन या पेंसिल रखना भी है वजह
मुंह में पैन या पेंसिल रख लेने की वजह से दांत टेढ़े मेढ़े हो जाते हैं। डॉक्टर का मानना है कि बच्चों के दांत जब निकल रहे होते हैं तब दांत की हड्डी भी बन रही होती है। अगर उस समय मुंह में पेंसिल या पैन डाला जाएगा तो दांतों की शेप बिगड़ेगी।
नाखून चबाना
बहुत से बच्चे नाखून चबाते हैं, इस वजह से भी उनके दांत टेढ़े मेढ़े हो जाते हैं।
आनुवांशिक कारण
दांतों का टेढ़ा होना कई बार बच्चे के बस में नहीं होता। वह आनुवांशिक कारण भी हो सकता है। अगर घर में बच्चे के माता-पिता के दांत टेढ़े रहे हैं तो बच्चों के भी हो सकते हैं।
इस उम्र में बच्चों के दांतों का रखें खास ख्याल
छह साल की उम्र तक परमानेंट दांत आने लगते हैं। 6 से 15 साल तक दांत टेढ़े होने की संभावना ज्यादा रहती है। 15 से 20 की उम्र में भी दांत टेढ़े हो सकते हैं, क्योंकि उस समय तक दांत की हड्डी बन रही होती है।

इन बातों का रखें ख्याल
सुंदर दांत सभी की ख्वाहिश होती है। इस ख्वाहिश को सिर्फ थोड़ी सी केयर से बचाया जा सकता है। बच्चों के दांत टेढ़े मेढ़े न निकलें इसमें माता-पिता अपनी तरफ से शुरुआती प्रयास कर सकते हैं।
- अगर पीछे के दांत ज्यादा टेढ़े हो गए हैं तो बच्चे को चिक बाइटिंग की शिकायत हो सकती है। गाल दोनों दांतों के बीच में आ जाता है। तो इस बात का रखें ध्यान।
- बच्चों की अंगूठा चूसने वाली आदत को छुड़ाएं।
- अगर बच्चे के दांत टेढ़े हो रहे हैं तो डॉक्टर को दिखाएं।
- दांतों की सफाई का ध्यान रखें।
- बच्चों को ऐसी चीजें खाने को न दें जिससे उनके दांतों में कीडा लग जाए।
- कीड़ा लगने के बाद कीड़े वाला दांत खत्म हो जाता है, जिससे दांतों की पोजिशन बिगड़ती है।
- यदि आपके बच्चे में अंगूठा चूसने या चीजों को मुंह में डालने जैसी गलत आदतें हैं जिनकी वजह से दातों का आकार टेढ़ा मेढ़ा हो रहा है, तो पहले उन आदतों को छुड़ाने की कोशिश करें।
- अगर आपके बच्चे के दूध वाले दांत समय पर नहीं टूटते हैं तो आप तुरंत डेंटिस्ट के पास जाएं और दूध का दांत निकलवा दें। जिससे नीचे से आने वाले नए दांत सही आकार ले सकें।
- अगर आपके बच्चे के दूध वाले दांत समय पर नहीं टूटते हैं तो आप तुरंत डेंटिस्ट के पास जाएं और दूध का दांत निकलवा दें। जिससे नीचे से आने वाले नए दांत सही आकार ले सकें।
बड़े बच्चों के टेढ़े-मेढ़े दांत सही करने का तरीका
अगर आप बड़े बच्चे के दांतों को सही आकार में लाना चाहते हैं, तो बच्चों को ब्रेसेस लगवाएं। 12-14 साल की उम्र में दूध के दांत सारे टूट जाते हैं और पक्के दांत सारे आ जाते हैं। इस समय हड्डियों में भी लचीलापन होता है। इस समय दांत बहुत जल्दी ठीक हो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











