Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Myths vs Facts: सी-सेक्शन के बाद कम नहीं होता है पेट? जानें इससे जुड़े कुछ आम मिथ और फैक्ट्स
Common Myths and Facts About Cesarean Delivery: वर्तमान में सी-सेक्शन डिलीवरी काफी सी आम हो चुकी है, लेकिन बावजूद इसके आज भी कई लोगों के मन में इसे लेकर बहुत सारे मिथक मौजूद हैं। जिसकी वजह से महिलाएं सी-सेक्शन करवाने से डरती है।
बहुत से लोग ऑपरेशन से बच्चा पैदा करने को सही मानते।अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो सी-सेक्शन से जुड़े कुछ मिथकों पर यकीन करते हैं, तो चलिए जानते हैं सी-सेक्शन से जुड़े कुछ आम मिथक और उनकी सच्चाई के बारे में-

मिथक: सी-सेक्शन के बाद स्तनपान में मुश्किलें आती हैं?
फैक्टः अक्सर लोगों को ऐसा लगता है कि सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद महिलाओं को स्तनपान कराने में मुश्किलें आती हैं। लेकिन यह बात पूरी तरह से गलत है। नॉर्मल या सीजेरियन स्तनपान पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। सी-सेक्शन के बाद महिलाएं उसी तरह स्तनपान करा सकती हैं, जिस तरह वह नॉर्मल डिलीवरी में कराती हैं। लेकिन अगर स्तनपान में कोई दिक्कत आ रही है, तो इसके पीछे कोई और वजह हो सकती है, जिसके लिए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
मिथक : सी-सेक्शन डिलीवरी नहीं, ऑपरेशन है
फैक्ट: बहुत से लोगों के मन में ये भ्रांति होती है कि चूंकि सी-सेक्शन में ऑपरेशन से बच्चे का जन्म हुआ है इसलिए महिला की डिलिवरी तो हुई ही नहीं। लेकिन ये बात पूरी तरह से गलत है क्योंकि जब बच्चा महिला के शरीर से बाहर आया तो महिला की डिलीवरी हुई। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि डिलीवरी नॉर्मल तरीके से हुई या फिर यूट्रस में चीरा लगाकर ऑपरेशन के जरिए।
मिथक : सी-सेक्शन होने के बाद फिर कभी नॉर्मल डिलीवरी नहीं हो पाती।
फैक्टः कई लोगों का यह मानना है कि अगर एक बार आपका सी-सेक्शन हो जाए, तो फिर नॉर्मल डिलीवरी होना काफी मुश्किल होता है। लेकिन यह बात पूरी तरह से सही नहीं है। सिजेरियन के बाद भी नॉर्मल डिलीवरी हो सकती है। हालांकि, इसके लिए कुछ फैक्टर्स काफी मायने रखते हैं, जैसे कि सी-सेक्शन के दौरान कितने टांके लगे थे। कितनी बार सी-सेक्शन हो चुका है। कोई मेडिकल कंडीशन है या नहीं आदि।
मिथक : सी-सेक्शन के बाद वजन कम करना मुश्किल होता है।
फैक्ट: कई महिलाओं का ऐसा मानना है कि सी-सेक्शन के बाद वह मोटापे का शिकार हो जाएंगी, जिसे कम करना काफी मुश्किल होता है। लेकिन यह बिल्कुल सच नहीं है। सीजेरियन डिलीवरी के बाद भले ही वजन घटाने में परेशानी आ सकती है, लेकिन यह नामुमकिन नहीं है। दरअसल, सी-सेक्शन के बाद शरीर को रिकवर में होने में थोड़ा समय लगता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह से आप वजन घटाने के लिए शरीरिक गतिविधियां कर सकते हैं।
मिथक: सी-सेक्शन के बाद वजन कम करना मुश्किल होता है।
फैक्ट: कई महिलाओं का मानना है कि सी-सेक्शन के बाद वो मोटी रह जाएंगी, उनका पेट कभी अंदर नहीं जाएगा। लेकिन यह बात सरासर गलत है। सीजेरियन डिलीवरी के बाद भले ही वजन घटाने में परेशानी आ सकती है, लेकिन यह नामुमकिन नहीं है। दरअसल, सी-सेक्शन के बाद शरीर को रिकवर में होने में थोड़ा समय लगता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह से आप वजन घटाने के लिए शरीरिक गतिविधियां कर सकते हैं।
मिथक 3: सी-सेक्शन के बाद पोस्टपार्टम ब्लीडिंग कम होती है?
फैक्टः कई लोगों का ऐसा मानना है कि सी-सेक्शन के बाद वजाइनल ब्लीडिंग कम होती है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आप भले ही सी-सेक्शन कराएं या फिर नॉर्मल डिलीवरी यह बच्चे के जन्म के बाद होने वाली ब्लीडिंग को प्रभावित नहीं करता है।



Click it and Unblock the Notifications











