Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Breast Milk को कितने देर तक स्टोर करना सही रहता है? जानें सही तरीका
How to store breast milk : जिन मांओं में ज्यादा दूध बनता है या वर्किंग मदर्स जो काम के सिलसिले में घंटों बाहर रहती है, तो ऐसे में माएं अक्सर अपने बच्चे के लिए दूध को स्टोर करके रखती है। ताकि स्टोर किया हुआ ब्रेस्ट मिल्क बच्चे को भूख लगने पर दिया जा सके।
मगर मांओं को ब्रेस्ट मिल्क स्टोर करते हुए सही तरीका मालूम होना चाहिए। आइए आपको बताते हैं दूध को स्टोर करने का सही तरीका।

इसमें करें दूध को स्टोर
मिल्क स्टोर करने से पहले अपने माएं अपने हाथ को अच्छी तरह साबुन से साफ करें। इसके बाद साफ धुले हुए किसी स्टील, बीपीए-फ्री कंटेनर या स्टोरेज बैग, फूड-ग्रेड कंटेनर का इस्तेमाल करें। कोशिश करें कि कंटेनर कांच या प्लास्टिक के हो साथ ही यह कहीं से भी ढीलें न हो। इसके अलावा दूध को कभी भी डिस्पोजेबल बॉटल, लाइनर्स या प्लास्टिक बैग में स्टोर न करें। दूध को स्टोर करने के लिए आप कम से कम 3 से 4 बोतलें इस्तेमाल करें और इन्हे अच्छे स्टरलाइज्ड कर लें ताकि ये जर्म फ्री हो जाएं। इसके अलावा जिस दिन आपने मिल्क एक्प्रेस करके स्टोर किया है। बोतल में तारीख लिख दे ताकि आपको अंदाजा हो सकें कि दूध कितना ताजा है और पुराना है।
कब तक स्टोर कर सकते हैं ब्रेस्ट मिल्क
ब्रेस्ट मिल्क को कमरे के सामान्य तापमान में छह घंटे तक स्टोर करके रख सकते हैं। हालांकि, आपको ब्रेस्ट मिल्क को निकालने के बाद चार घंटे के अंदर बच्चे को पिला लें। आप ताजा ब्रेस्ट मिल्क को इंसुलेटिड कूलर में बर्फ के साथ एक दिन तक स्टोर करके रख सकती हैं। ताजा ब्रेस्ट मिल्क को फ्रिज में लगभग पांच दिनों तक स्टोर किया सकता है। हालांकि एक्सपर्ट के कहते हैं कि तीन दिनों के अंदर ही ये दूध इस्तेमाल में आ जाना चाहिए।
दूध पिलाते हुए इन बातों का रखें ध्यान
ब्रेस्ट मिल्क को गर्म की बजाय रूम टेंपरेचर में ही पिला सकती हैं। अगर आप इसे गर्म करना चाहती हैं तो इसे हल्का सा गर्म कर सकते हैं या गर्म पानी के कंटेनर में कुछ मिनट के लिए ब्रेस्ट मिल्क की बोतल रखने से भी यह गर्म हो सकता है। बच्चे को दूध पिलाने से पहले इसकी दो बूंदे कलाई में डालकर चैक कर लें कि कहीं दूध ज्यादा गर्म तो नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications











