Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
World BreastFeeding week : मां के दूध को कितने घंटे या दिनों तक स्टोर करना सही है? जानें कब होता है एक्सपायर
How To Store Breast Milk: कामकाजी महिलाएं हर वक्त स्तनपान के लिए अपने बच्चे के पास मौजूद नहीं हो पाती हैं। इसलिए कई महिलाओं को ब्रेस्ट मिल्क को स्टोर करने की सलाह दी जाती है।
हालांकि, ब्रेस्ट मिल्क को स्टोर करके रखने को लेकर महिलाओं के मन में कई तरह के सवाल रहते हैं, जैसे कि पंप किया हुआ दूध शिशु को पिलाना सुरक्षित होता है या नहीं? दूध को कब तक स्टोर करके रखना चाहिए?

ब्रेस्टमिल्क को स्टोर करने के लिए ब्रेस्ट पंप बहुत काम आता है। ब्रेस्ट मिल्क को स्टोर करने के लिए ये जानना बहुत जरूरी है कि दूध को कैसे स्टोर करना चाहिए और स्टोर करते किन बातों का ध्यान रखना बेहद जरुरी है।
किसमें स्टोर करना चाहिए ब्रेस्ट मिल्क
ब्रेस्ट मिल्क निकालने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद एक कैप लगे हुए फूड ग्रेड ग्लास कंटेनर या हार्ड प्लास्टिक कंटेनर में दूध को स्टोर करना शुरू करें। दूध स्टोर करने वाला कंटेनर केमिकल बिस्फेनोल ए यानी बीपीए से फ्री होना चाहिए। आप दूध को रखने के लिए स्पेशल प्लास्टिक बैग का प्रयोग करें। गलती से भ्भी दूध को डिस्पोजेबल बोतल में स्टोर न करें।
ब्रेस्ट मिल्क निकालने के बाद क्या करें
ब्रेस्ट मिल्क स्टोरेज बैग या साफ फूड ग्रेड कंटेनर के साथ ग्लास या प्लास्टिक से बने टाइट फिटिंग लिड कंटेनर में ही ब्रेस्ट मिल्क को स्टोर करें। दूध की जिन बोतलों पर रिसाइकिल सिंबल 7 है, तो उसका इस्तेमाल न करें। इसका मतलब होता है कि वह कंटेनर बीपीए प्लास्टिक से बना है। ब्रेस्ट मिल्क को कभी भी डिस्पोजेबल बॉटल लाइनर्स या प्लास्टिक बैग में स्टोर न करें।

ब्रेस्ट मिल्क को कितने दिनों तक स्टोर कर सकते हैं?
ब्रेस्ट मिल्क को कितने समय तक स्टोर कर सकते हैं, ये स्टोरेज के तरीके पर निर्भर करता है। शिशु के लिए ब्रेस्ट मिल्क को स्टोर कर के रखने पर निम्न बातों का ध्यान रखें :
- ताजे ब्रेस्ट मिल्क को कमरे के सामान्य तापमान में छह घंटे तक स्टोर करके रख सकते हैं। हालांकि, आपको ब्रेस्ट मिल्क को निकालने के बाद चार घंटे के अंदर ही इस्तेमाल कर लेना चाहिए।
- आप ताजा ब्रेस्ट मिल्क को इंसुलेटिड कूलर में बर्फ के साथ एक दिन तक स्टोर करके रख सकती हैं।
- ताजा ब्रेस्ट मिल्क को फ्रिज में लगभग पांच दिनों तक स्टोर करके रखा जा सकता है। लेकिन जहां तक हो सकें, आपको तीन दिनों के अंदर ही इस दूध को इस्तेमाल करना सही रहता है।
बच्चे को स्टोर दूध देने से पहले ध्यान रखें
- ब्रेस्ट मिल्क को गर्म करने की जरूरत नहीं होती है। इसे आप रूम टेंपरेचर में भी दे सकती हैं। अगर आप इसे गर्म करना चाहती हैं तो पहले कंटेनर को थोड़ी गरमाई में रखें। कुछ मिनट के लिए गर्म पानी के कंटेनर में ब्रेस्ट मिल्क की बोतल रख दें।
- गैस या माइक्रोवेव में ब्रेस्ट मिल्क को सीधा गर्म नहीं करना चाहिए। शिशु को दूध पिलाने से पहले बेस्ट्र मिल्क को टेस्ट जरूर कर लें। इसके लिए कलाई पर दूध की कुछ बूंदें डालकर देखें कि कहीं दूध ज्यादा गर्म नहीं करे। दूध पिलाने से पहले बोतल को हिला जरूर लें।

कैसे मालूम चलेगा कि आपका स्टोर किया ब्रेस्टमिल्क एक्सपायर हो गया?
- अगर अचानक से दूध में से बदबू आने लगती है, जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आपका दूध खराब हो चुका है।
- सामान्य दूध की तरह ब्रेस्ट मिल्क भी खराब होने पर जम जाता है। दूध को एक बार हिलाकर देखिए अगर यह फैट दूध के साथ मिल जाए तब तो ठीक है अगर ये अभी भी दूध की ऊपरी सतह पर तैर रहा है तो आपका दूध खराब हो चुका है।
- शिशु को पंप दूध देने से पहले हल्का सा चखकर देखें कि अगर ये खट्टा हो चुका है, तो समझ लीजिए खराब हो चुका है। वैसे भी खराब होने पर खट्टेपन की वजह से शिशु पीने से मना कर देगा क्योंकि ये दूध खराब हो चुका है। अगर आप यह दूध अपने बेबी को पिला रही है और वो पीने से मना कर देता है तो इसका मतलब है कि इसका स्वाद बदल चुका है।
- दूध को 4 से ज्यादा घंटे तक स्टोर करके रखने से यह खराब हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications











