Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
सर्दियों की धूप से बच्चे बनते हैं लोहे जैसे मजबूत, जानें कितनी देर बच्चों को खिलानी चाहिए धूप
सर्दियां आ चुकी हैं और इस मौसम में धूप को बहुत पसंद किया जाता है। धूप से सेहत को फायदे भी मिलते हैं और छोटे बच्चों एवं शिशु के लिए भी धूप बहुत लाभकारी होती है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के पीडियाट्रिक विभाग के शोध में भी यह बात साबित हो चुकी हैं कि गर्भवती महिलाओं में विटामिन डी की कमी का असर नवजात शिशुओं में देखने को मिलता है। इससे बच्चों की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इसे दूर करने के लिए जन्म के 5 से 15 दिन बाद सर्दी में नियमित रूप से शिशु को 15 से 20 मिनट धूप में जरूर ले जाना चाहिए।
बच्चों की सेहत के लिए धूप अच्छी होती है और इस आर्टिकल में हम आपको शिशु या छोटे बच्चों को धूप से मिलने वाले फायदों के बारे में बता रहे हैं।

विटामिन डी मिलता है
धूप से शरीर को विटामिन डी बहुत मिलता है। हमारे शरीर को विटामिन डी की जरूरत होती है और इसे बनाने के लिए शरीर को रोज कम से कम 15 मिनट तक यूवी किरणों के सामने बैठना चाहिए।
पीलिया से बचाव
धूप बिल्रूबिन को तोड़ने में मदद करती है। यह एक पीले रंग का तत्व होता है जो नैचुरल कैटाबोलिक पैथवे में बनता है। इससे बेबी का लिवर बिल्रूबिन को और आसानी से प्रोसेस कर पाता है। बिल्रूबिन बढ़ने पर शिशु की स्किन पीली पड़ सकती है। सुबह 15 से 20 मिनट तक धूप में रहने से पीलिया के हल्के लक्षण कम हो सकते हैं।
हैप्पी हार्मोन का विकास
छोटे बच्चे के दिमाग के विकास के लिए सर्दियों की धूप बहुत जरूरी होती है। धूप में रहने से बच्चे के शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन की बढ़ोतरी होती है। सेरोटोनिन को हैप्पी हार्मोन भी कहते हैं जिससे खुशी और सिक्योरिटी की भावना आती है। सेरोटोनिन बच्चों में नींद और पाचन को नियंत्रित करता है।
डायबिटीज का खतरा टलता है
कम उम्र में ही धूप लेने से डायबिटीज जैसी बीमारियों से बचने में मदद मिल सकती है। धूप से बॉडी को विटामिन डी मिलता है, जो शरीर को इंसुलिन लेवल को नॉर्मल रखने में भी सहायता करता है।
हड्डियां बने मजबूत
हेल्थलाइन के मुताबिक धूप से बच्चों को विटामिन डी मिलता है जो कैल्शियम को अब्सॉर्ब करने में मदद करता है। इससे बच्चों की हड्डियां मजबूत होती हैं।
इतनी देर जरुर बच्चों को खिलाएं धूप
सूरज निकलने के एक घंटे बाद और सूरज ढलने से एक घंटे पहले का समय सबसे अच्छा होता है। हालांकि बेबी की स्किन बहुत सेंसिटिव होती है इसलिए 30 मिनट से ज्यादा उसे धूप में न बिठाएं। इस समय बच्चे की छाती और पीठ पर धूप जरूर लगनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications











