Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
विंटर सीजन में बच्चों की डाइट में शामिल करें तिल, जानें इसका फायदा

सर्दी के मौसम में ठंड का पारा बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में बच्चों के हेल्थ पर इसका ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। बच्चों में इम्यूनिटी की कमी की वजह से इस सीजन में बच्चे जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। खांसी, जुकाम जैसी बीमारियों से घिरे रहते हैं। इस मौसम में बच्चों की इम्यूनिटी स्ट्रोंग करने की जरूरत है। आप बच्चों की डाइट में हेल्दी चीजें शामिल कर सकते हैं। तिल आपके बच्चे के लिए सर्दी के मौसम में एक बूस्टर का काम करता है। सर्दी के मौसम में तिल आपके बच्चों को बीमारियों से दूर रखने में भा मदद करता है।
तिल में मौजूद औषधीय गुण आपके हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है। तिल में फास्फोरस, आयरन, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, कॉपर और जिंक के गुण मौजूद होते हैं। जो आपके बच्चे के शरीर को गर्म रखते हुए उनकी इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। आप अपने बच्चों की डेली डाइट में तिल को जरूर शामिल करें। बच्चे सीधे तिल खाने से मना कर सकते हैं। ऐसे में आप उन्हें तिल से बने लड्डू या अन्य रेसिपी बनाकर खिला सकते हैं। लेकिन इससे पहले ये जानना जरूरी है कि सर्दी के मौसम में बच्चों को तिल खिलाने के क्या हेल्थ बेनिफिट्स हैं।
बच्चों की डाइट में तिल शामिल करने के फायदे
1. बच्चों के लिए एनर्जी बूस्टर
तिल बच्चों के लिए एनर्जी बूस्टर का काम करता है। बच्चों की डाइट में तिल शामिल करने से वो पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहते हैं। तिल को बच्चों की डाइट में शामिल करने से बच्चें काफी स्ट्रॉन्ग होते हैं। ऐसे में बच्चे कम बीमार पड़ते हैं। जिस कारण वो अपनी पढ़ाई और खेलकूद में मन लगा पाते हैं।
2. बीमारियों से बच्चों को रखें दूर
सर्दी के मौसम में तिल आपके शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। जिस कारण इस मौसम में होने वाली बीमारियों से ये आपको दूर रखता है। तिल का सेवन करने से बच्चों का लिवर भी स्ट्रॉन्ग रहता है। तिल का सेवन करने वाले बच्चों में जॉन्डिस, हैपेटाइटिस जैसी बीमारियों में कमी पाई जाती है।
3. हड्डियों को बनाए स्ट्रॉन्ग
हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है। ऐसे में बच्चों की डाइट में तिल शामिल करने से आप उनके शरीर में कैल्शियम की कमी दूर करते हुए हड्डियों को मजबूत कर सकते हैं। बच्चों की डाइट में अगर कैल्शियम की मात्रा कम हो, तो उनकी हाइट पर भी इसका असर पड़ सकता है।
4. दिमाग के विकास में मददगार
तिल में मौजूद गुण बच्चे के दिमाग के विकास में काफी लाभकारी होते हैं। तिल में अनसैचुरेटेड फैट होता है, जो बच्चों के ग्रोथ में भी काफी मददगार होता है। बच्चों की स्किन के लिए भी तिल काफी फायदेमंद होता है।



Click it and Unblock the Notifications











