Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
प्रेग्नेंट सोनम कपूर ने मां बनने वाली महिलाओं को दी अनार जूस पीने की सलाह, बेबी का ब्रेन करता है बूस्ट
एक्ट्रेस सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं और अपनी प्रेग्नेंसी को खूब एंजॉय कर रही हैं। आए दिन वो अपने प्रेगनेंसी से जुड़ी कोई न कोई पोस्ट शेयर करती रहती है। हाल ही में उन्होंने एक हेल्दी प्रेग्नेंसी टिप्स को इंस्टाग्राम में शेयर करते हुए मां बनने वाली महिलाओं को अनार का जूस पीने की सलाह दी और बताया कि प्रेगनेंसी के दौरान इसे पीने से बच्चें का ब्रेन बूस्ट होता है।

प्रेगनेंसी में अनार जूस के फायदे
सोनम कपूर ने जिस इंस्टाग्राम स्टोरी को एक पोस्ट करके गर्भवती महिलाओं को अनार का जूस पीने को कहा। यह ऑरिजनल पोस्ट डॉ. रोंडा पैट्रिक का है, जिन्हें सोनम कपूर फॉलो करती हैं। डॉ. रोंडा ने बायोमेडिकल साइंस में पीएचडी की है। डॉ. रोंडा के अनुसार, "गर्भवती महिलाएं हर दिन 8 औंस यानी करीब 240 मिली। अनार का जूस पिएं, तो उनके बच्चे का ब्रेन का सही विकास होगा।" यूएस की पब्लिक लाइब्रेरी ऑफ साइंस में प्रकाशित रिपोर्ट के हवाले से डॉ. रोंडा ने अपने ऑरिजनल पोस्ट में बताया है कि अनार के जूस के अलावा बेरी, नट्स, चाय में भी पॉलीफेनॉल्स पाए जाते हैं।

पॉलिफेनॉल्स के बारे में भी जानें
फूड्स में पाए जाने वाले पॉलिफेनॉल्स तत्व का काम दिमाग की रक्षा करना होता है। यह दिमाग की कोशिकाओं यानी न्यूरोन्स को न्यूरोटॉक्सिन्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। इसके अलावा ये बच्चों की याददाश्त और उनमें सीखने की ललक की क्षमता को बढ़ावा देता है। यह बच्चों के आईक्यू और लॉजिकल क्षमता को भी बढ़ावा देता है। जिससे बच्चें सोचने, तर्क देने, निर्णय लेने और ध्यान देने जैसे दिमाग से किए जाने वाले काम में सम्पूर्ण बनते हैं।

इसके अलावा अनार का जूस पीने से होते हैं ये फायदे
- अनार में कई एंटी-वायरल गुण होते हैं जो दांतों के स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं और दांतों के प्लाक से लड़ने के लिए जाने जाते हैं।
- जर्नल ऑफ एग्रीकल्चर एंड फूड केमिस्ट्री में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, अनार के रस में रेड वाइन और ग्रीन टी की तुलना में तीन गुना अधिक एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि दिखाई देती है। तो, अनार के रस का दैनिक सेवन विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और सूजन से लड़ने में मदद कर सकता है।
- जर्नल क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, अनार के रस के सेवन से रक्तचाप में कमी के संकेत मिले हैं जिससे कैरोटिड धमनी में पट्टिका को कम करने में मदद मिली है। यह आपके दिल को स्वस्थ रखने में और मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications











