Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बच्चे को किस करने के है कई नुकसान, सांस लेने में हो सकती है परेशानी
भगवान की खूबसूरत देन में से एक है बच्चे। जिन्हें देखते ही दिल पिघल जाता है और उन्हें प्यार करने से हम खुद को रोक भी नहीं पाते। और यही कारण है कि हम बच्चों को किस करके उनके प्रति अपना प्यार जाहिर करते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नन्हें बच्चों को किस करना, उनकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। यहां हम आपको छोटे बच्चों को किस करने से होने वाले साइडइफेक्ट के बारे में बताने जा रहे है।

स्किन संबंधी समस्याएं होने का खतरा
हम अपनी स्किन पर कई तरह के स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और मेकअप यूज़ करते हैं, जो कि छोटे बच्चों के लिए हानिकारक हो सकते हैं। बात करें लिपस्टिक की तो इसे बनाने में कई तरह के केमिकल इस्तेमाल होते हैं, जो बच्चों को किस करने से उनकी स्किन के संपर्क में आते हैं। जिनसे उनकी सेंसिटिव स्किन में रैशेज, रेडनेस जैसी स्किन रिलेटेड प्रॉब्लमस हो सकती हैं।

सांस लेने में परेशानी
जब हम बच्चों को किस करते है तो हमारे मुंह का सलाइवा बच्चे के मुंह में जा सकता है, जिससे उसे किसिंग डिजीज़ हो सकती है। इस बीमारी को मेडिकल लैंग्वेज में मोनोन्यूक्लिओसिस भी कहते है। इस बीमारी की वजह से बच्चों में चिड़चिड़ापन, बहती नाक और सांस से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।

एलर्जी की संभावना
अगर छोटे बच्चे को किस करने वाले किसी इंसान ने कोई ऐसी चीज़ खाई है, जिससे बच्चे को एलर्जी है, तो बच्चे को किस करने से उसे एलर्जिक रिएक्शन होने का खतरा रहता है।

कीटाणु फैलने का खतरा
कीटाणु हमेशा फिजिकल कांटेक्ट की वजह से फैलते है। और चूंकि छोटे बच्चे सेंसिटिव होते है और उनकी इम्यूनिटी लो होती है, ऐसे में कीटाणु उन्हें अपनी चपेट में ले लेते है। इसलिए ये जरूरी है कि छोटे बच्चों के प्रति अपने प्यार जताने का ये तरीका बदला जाए, बल्कि उन्हें बेवजह छूने से भी बचना चाहिए।

हो सकता है वायरस का अटैक
छोटे बच्चों का रेस्पिरेटरी सिस्टम उस स्थिति में नहीं होता, जो वायरस के अटैक से खुद को रोक पाए। क्यूंकि उनका ये सिस्टम बहुत छोटा और अविकसित होता है, बल्कि उनके फेफड़ों को पूरी तरह से विकसित होने में करीब 8 साल का वक्त लगता है। ऐसे में अगर हम बच्चे को होंठ पर किस करेंगे तो हमसे ट्रांसफर होकर कोई वायरस उनके फेफड़ों में जा सकता है और सांस संबंधी बीमारी फैला सकता है।

कैविटी की दिक्कत
बच्चों को किस करने से उनके दांतों में कैविटी भी हो सकती है। किस करते समय बच्चों के मुंह में सलाइवा जा सकता है और सलाइवा में मौजूद स्ट्रेप्टोकोकस म्यूटने नाम के बैक्टीरिया के कारण बच्चों के दांतों में कैविटी हो सकती है। जो आगे जाकर दर्दनाक रूप भी ले सकती है।
मुंह के छाले
छोटे बच्चों को किस करने का दुष्प्रभाव ये भी हो सकता है कि उसके मुंह में छाले हो सकते हैं। यह हर्पीस सिंप्लेरक्स् वायरस टाइप 1 यानी एचएसवी 1 से होता है और इसमें पहले होठों या मुंह के आसपास एक छोटा फफोला होता है। जो कि धीरे-धीरे चेहरे के दूसरे हिस्सोंत में भी फैल सकता है जैसे- नाक, गाल और ठोड़ी।
फ्लू की चपेट में आने की संभावना
बड़े लोगों में फ्लू होना एक आम बात है, लेकिन छोटे बच्चों के लिए ये खतरनाक साबित हो सकता है। चूंकि छोटे बच्चों की इम्यूनिटी काफी लो होती है, ऐसे में बच्चों को किस करने से सर्दी-जुकाम और फ्लू के वायरस उनकी बॉडी में जा सकते है, जो उनके इम्यून सिस्टम को वीक बनाकर उन्हें बीमार कर सकते है।
ईबीवी वायरस का खतरा
ईबीवी एक ऐसा वायरस है जो किस करने से फैलता है। इस वायरस से जुड़ी सबसे खतरनाक बात ये है कि एकबार शरीर में प्रवेश कर जाने के बाद जिंदगीभर शरीर में बना रहता है।



Click it and Unblock the Notifications











