Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Baby Boy Name List : गणेश जी के इन 18 नामों पर रखें अपने बच्चों के नाम, अर्थ भी बेहद खूबसूरत
Baby boy names inspired by Lord Ganesha: सनातन धर्म में व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक कुल 16 संस्कार बताए गए हैं। इनमें से नामकरण पांचवां और बेहद महत्वपूर्ण संस्कार होता है, जिसमें जन्म लेने वाले बच्चे का नाम ज्योतिष के अनुसार किया जाता है।
हिंदू धर्म में ज्यादातर लोग अपने बच्चे का नाम किसी भगवान पर रखना पसंद करते हैं। क्योंकि माना जाता है इससे बच्चे के स्वभाव पर अच्छा असर पड़ता है। अगर आप भी गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणपति पर बेटे का नाम रखने का सोच रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए लिस्ट शेयर कर रहे हैं।

लड़को के लिए गणेश जी के नाम
अथर्व - भगवान गणेश को अथर्व भी कहा जाता है, जिसका अर्थ होता है 'ज्ञान और बुद्धि के देवता'।
ओजस - इस नाम का अर्थ होता है रोशनी और प्रकाश से भरा हुआ। भगवान गणेश को चरितार्थ करने वाले इस नाम का मतलब प्रतिभा होता है।
अश्ऋथ - आश्रय देने वाले और रक्षा करने वाले को अश्ऋथ कहते हैं। भगवान गणेश को भी इस नाम से जाना जाता है।
अवनीश - अवनीश का अर्थ होता है - शासक या राज करने वाला। इस भी नाम को बप्पा से जोड़कर देखा जाता है।
कवीश - इस नाम का मतलब होता है कवियों का राजा।
गौरिक - अगर आपके बेटे का नाम 'ग' अक्षर से निकला है, तो आप उसे गौरिक नाम दे सकते हैं। भगवान गणेश के अनेक नामों में से एक नाम गौरिक भी है।
परीन - इस नाम अर्थ भगवान गणेश के एक पारंपरिक नाम से जुडा हुआ है।
प्रथम - गणेश जी को प्रथम भी कहा जाता है। इसलिए आप अपने बेटे के लिए गणपति जी का यह नाम चुन सकते हैं।
रुद्रानुष - इस नाम का अर्थ होता है, ऐसे भगवान का एक प्रभावशाली नाम जिसमें पवित्र अग्नि वास करती है।
सुमुख - सुमुख भी गणेश जी का ही एक नाम है। इसका अर्थ होता है अच्छा दोस्त।
सुप्रदीप - आप अपने बेटे के लिए गणेश जी का सुप्रदीप नाम भी चुन सकते हैं, जिसका अर्थ है - प्रकाश, चमक, दीपक और प्रतिभाशाली।
शुबन - शुबन का अर्थ होता है शुभ और प्रतिभाशाली। साथ ही यह नाम मार्डन भी लगता है।
तक्ष - यह हिंदू नाम शक्ति को प्रदर्शित करता है। तक्ष का मतलब मजबूत होता है।
सिद्धेश - आप अपने बच्चे को सिद्धेश नाम भी दे सकते हैं, जो सुनने में बहुत ही प्यारा लगता है।
विकट- विकट का मतलब है बड़ा या विशाल। गणपति को उनके आकार के लिए विकट माना जाता था। अगर आपको बच्चे का नाम थोड़ा यूनिक रखना है, तो विकट नाम रखा जा सकता है।
युनय - इस नाम का मतलब है भगवान जो सबसे शक्तिशाली है।
यशस्कर - इस नाम का मतलब है जो प्रसिद्धि और भाग्य प्रदान करता है।
यशस्विन - भगवान जो खुशी और सफलता लाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications











