Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
वामिका को 5.30 बजे ही डिनर करा देती हैं अनुष्का, बेबी फूड बनाते हैं कोहली, शेयर किए पेरेंटिंग टिप्स
Anushka Sharma parenting tips : पेरेंटिंग आज के जमाने में एक बेहद ही महत्वपूर्ण मुद्दा हैं। बच्चों को एक अच्छी परवरिश देना, माता-पिता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। आम लोग ही नहीं सेलेब भी इन दिनों बच्चों की परवरिश पर खूब ध्यान देते हैं। ग्लैमर वर्ल्ड के पॉवर कपल कहे जाने वाले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अक्सर अपने पेरेंटिंग की वजह से चर्चा में बने रहते हैं।
हाल ही में भारत आई अनुष्का शर्मा ने एक इवेंट के दौरान पहली बार पेरेटिंग पर खुलकर बात की और उन्होंने बताया कि कैसे वो और विराट कोहली पेरैंटिंग प्रेशर से जूझ रहे हैं और बच्चों को अच्छी परवरिश देने के लिए क्या करते हैं?

डिसीप्लिन पर करती हैं फोकस
अनुष्का शर्मा का जन्म एक आर्मी फैमिली में हुआ है इसलिए वो डिसीप्लिन को बखूबी समझती हैं। ये ही डिसीप्लिन वो अपने बच्चों में डवलप करना चाहती हूं। अनुष्का ने बताया कि वो अपने परिवार के लिए एक एक स्ट्रिक्ट रुटीन फॉलो करती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि हम बहुत फैमिली ट्रिप पर जाते ह्रैं और मेरे बच्चें ये सब बहुत एंजॉय करते हैं। बावजूद इसके मैं बच्चों को अनुशासित बनाए रखने के लिए रुटीन बनाती हूं, इससे उन्हें खुद को बेहतर तरीके से कंट्रोल करने में मदद मिलती है।" जैसे हम कहीं भी रहे फिक्स टाइम पर खाते हैं और और सोते हैं।
चीजें कराते हैं एक्सपीरियंस
अनुष्का बताती हैं कि वो और विराट बच्चों को समझाने के बजाए उन्हें दिखाकर चीजें सिखाने की कोशिश करते हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मेरी बेटी बहुत छोटी है तो मैं उसे कुछ सिखा नहीं सकती हूं। दरअसल ये बातें सिखाने की नहीं हैं, बल्कि जैसा हम जीते हैं, वो जरूरी है, जैसे अगर हम किसी को धन्यवाद करेंगे, तो वो भी इस बात को सीखेंगे। यहां से ही हमारे बच्चे सीखते हैं। यह बहुत जरूरी है कि हम अपने बच्चे को कैसा माहौल देता है क्योंकि बच्चे अपने आसपास के वातावरण को महसूस करते हैं और धीरे-धीरे वही बन भी जाते हैं।
मां की रेसिपी बनाकर बच्चों को खिलाती हैं अनुष्का
अनुष्का ने कहा, "हमारे घर पर यह चर्चा हुई कि अगर हम घर पर वह खाना नहीं बनाएंगे जो हमारी मां बनाती हैं, तो हम अपने बच्चों को ये डिशेज नहीं सिखा पाएंगे. कभी-कभी मैं खाना बनाती हूं और कभी-कभी मेरे पति खाना बनाते हैं और हम सच में अपनी मॉम की तरह खाना बनाने की कोशिश करते हैं। ताकि बच्चों को ट्रेडिशनल फूड का टेस्ट बच्चों को दे सकें। घर की रेसिपी ट्राय करने पर ऐसा लगता है जैसे आप अपने बच्चों को कोई वेल्यूएबल चीज दे रहे हैं।
जल्दी कर लेती हैं डिनर
अनुष्का बताती हैं कि उनकी बेटी वामिका शाम सूर्यास्त से पहल ही साढ़े 5 बजे तक डिनर कर लेती है। ये बहुत जल्दी है। मुझे ये थोड़ा अजीब लगता है लेकिन वह रात का खाना जल्दी खाना पसंद करती है। ज्यादात्तर समय हम दोनों ही घर पर होते हैं तो मैं भी इसे फॉलो कर लेती हूं और मैं भी जल्दी डिनर करने लगी हूं। इससे मैं काफी फिट रहने लगी हूं।
जल्दी सोने के बताए फायदे
डिनर के बाद वामिका को जल्दी सुला भी देती हूं। अनुष्का ने बताया कि इसके बाद उनके पास कुछ करने को नहीं होता है, तो वो भी जल्दी सो जाती हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे ऐसा करने के कई फायदे महसूस होते हैं- मुझे बेहतर नींद आती है, सुबह उठकर फ्रेश महसूस करती हूं, और ब्रेन फॉग जैसी समस्या से भी राहत मिली है'।



Click it and Unblock the Notifications











