Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
जुनैद, आयरा और आजाद … आमिर खान ने बताया क्यों रखें बच्चों के ये नाम और मतलब
Aamir Khan Children's Names and Meaning : टीवी के सबसे चर्चित शो 'आप की अदालत' के ताजा एपिसोड में इस बार मेहमान बने बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान। शो के होस्ट रजत शर्मा के तीखे सवालों का आमिर ने बेझिझक और ईमानदारी से जवाब दिया। जहां उन्होंने अपने फिल्मी करियर के कुछ अनसुने किस्से साझा किए, वहीं निजी जिंदगी से जुड़े कई संवेदनशील मुद्दों पर भी खुलकर बात की।
खासतौर पर जब बात उनके बच्चों के नामों पर उठे विवाद की हुई, तो आमिर खान ने बड़े ही सधे अंदाज़ में ट्रोल्स को करारा जवाब दिया। सोशल मीडिया पर यह सवाल लंबे समय से उठता रहा है कि आमिर ने हिंदू महिलाओं से शादी करने के बावजूद अपने बच्चों के मुस्लिम नाम क्यों रखे। इस पर आमिर ने बताया कि उनके बच्चों, आयरा, आजाद और जुनैद के नाम उनके गहरे अर्थ और ऐतिहासिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए चुने गए हैं, और इन नामों को चुनने में उनकी पत्नियों की मुख्य भूमिका रही है।

पत्नियों ने रखे बच्चों के नाम
आमिर ने साफ कहा, "बच्चों के नाम मेरी पत्नियों ने चुने हैं। मैंने इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं किया। आप खुद एक पति हैं और समझ सकते हैं कि पतियों की इसमें कोई भूमिका नहीं होती। रीना ने ही जुनैद और आयरा का नाम रखा था।"
आयरा नाम की कहानी
आमिर ने बताया कि "आयरा का नाम हिंदू देवी सरस्वती से जुड़ा है। यह नाम 'इरावती' का एक छोटा रूप है और इसे मेनका गांधी की हिंदू नामों पर लिखी किताब से लिया गया था।" इसका मतलब है कि आयरा नाम पूरी तरह हिंदू संस्कृति से प्रेरित है।
आज़ाद नाम की वजह
आमिर ने आगे बताया, "आजाद का नाम किरण ने रखा था। यह नाम मौलाना अबुल कलाम आजाद की स्मृति में रखा गया था, जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता थे। हमारे परिवार का उनका गहरा संबंध रहा है।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि "आजाद सिर्फ एक मुस्लिम नाम नहीं है। क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का भी यही नाम था।"
जुनैद नाम का अर्थ
हालांकि शो में जुनैद की चर्चा ज्यादा नहीं हुई, लेकिन एक पुराने इंटरव्यू में आमिर ने बताया था कि जुनैद का अर्थ है "छोटा योद्धा" या "ईश्वर के प्रति समर्पित"। यह नाम अरबी भाषा से लिया गया है और मुस्लिम समुदाय में लोकप्रिय है।



Click it and Unblock the Notifications











