Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Myths vs Facts : पूर्णिमा को गर्भधारण करने से लड़का पैदा होता है, जानें बेबी जेंडर से जुड़े 6 मिथक
Myths About Predicting a Baby's Gender : अगर आप गर्भवती हैं, तो पेट में लड़का है या लड़का या लड़की? इसे लेकर हर किसी को बहुत कौतूहल रहता हैं। मगर आपके गर्भावस्था के दौरान आपने अपने आस-पास हर किसी को बच्चे के लिंग के बारे में भविष्यवाणियां करते हुए सुना होगा!
यह भारत में काफी आम है क्योंकि प्रसव पूर्व पहचान अवैध है और हमारे पितृसत्तात्मक समाज में अधिकांश लोगों को बेटे की चाह होती है। हम आपको आज यहां बेबी जेंडर से जुड़े कुछ मजेदार फैक्ट बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में हर किसी को मालूम होना जरुरी हैं।

Myth: अगर महिला के चेहरे का रंग डल हो जाए मतलब लड़का होगा?
Fact: कुछ लोग ऐसा दावा भी करते हैं कि अगर मां के चेहरे पर ज्यादा ग्लो हो तो लड़की और डलनेस होने पर लड़का होगा। मगर, प्रेगनेंसी में ब्लड फ्लो बढ़ने से चेहरे पर ग्लो बढ़ जाता है। वहीं, डाइट के कारण भी ऐसा हो सकता है। इसका भ्रूण के जेंडर से कोई संबंध नहीं है।
Myth: प्रेग्नेंसी के दौरान मॉर्निंग सिकनेस ना होने का मतलब लड़का होगा?
Fact: माना जाता है कि प्रेग्नेंसी में मॉर्निंग सिकनेस ना होने का मतलब पेट में लड़का होना होता है। कहते हैं कि अगर पेट में लड़का हो तो गर्भवती महिला की स्किन पर मुहांसे नहीं होते हैं। नमकीन या खट्टी चीजें खाने का मन करना भी बेटा पैदा होने का संकेत है। हालांकि, इन सब बातों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।
Myth: बेबी बंप नीचे की तरफ झुका हुआ है तो लड़का होगा?
Fact:आपने भी बुजुर्ग महिलाओं को ये कहते हुए सुना होगा कि अगर आपका बेबी बंप नीचे की तरफ झुका हुआ है तो लड़का होगा और अगर ऊपर की ओर उठा हुआ है तो लड़की होगी। लेकिन इस बात में कोई सच्चाई नहीं है क्योंकि बेबी बंप का शेप कई बातों पर निर्भर करता है। जैसे- आपके पेट का आकार क्या है, पेट की मांसपेशियों कितनी स्ट्रॉन्ग हैं, गर्भाशय के अंदर बच्चा किस पोजिशन में है, यह आपकी पहली प्रेग्नेंसी है या नहीं आदि।

Myth: पूर्णिमा को गर्भधारण किया तो लड़का होगा?
Fact: अगर कोई महिला पूर्णिमा में गर्भधारण करती हैं, तो लड़का होगा और अमावस्या को गर्भधारण करने से लड़की का जन्म होगा। अक्सर हम ऐसी मनगढ़त बातें सुनते हैं। लेकिन इसका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं हैं। पेट में पल रहे बच्चे का लिंग महिला और पुरुष के गुणसूत्र या क्रोमोसोम पर निर्धारित होते हैं। 'पूर्णिमा या अमावस्या से हमारे जीवन पर कोई प्रतिकूल या अनुकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। यह दुख की बात है कि टेलीविजन कार्यक्रम समाज में ऐसी गलतफहमियों को बढ़ावा दे रहे हैं।
Myth: प्रेगनेंसी में मीठे की क्रेविंग मतलब बेटा होगा?
Fact: एक आम धारणा यह है कि जब गर्भवती महिला को चॉकलेट और आइसक्रीम जैसे मीठे फूड्स की क्रेविंग होता है तो उसके पेट में पल रहे बच्चे का लिंग मेल ही होगा। मगर, प्रेगनेंसी में क्रेविंग हार्मोनल परिवर्तन, पोषण की कमी के कारण हो सकती है।
Myth: बेबी बंप पर डार्क लाइन दिखना बेटा या बेटी?
Fact: बेबी बंप पर दिखाई देने वाली डार्क लाइन (लाइनिया नाइग्रा) अगर नीचे खत्म हो जाए तो मतलब बेटी होगी। वहीं अगर रेखा आपके बैली बटन के ऊपर तक जा रही है तो लड़का होगा। इस बात का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं हैं।



Click it and Unblock the Notifications











