Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
नवंबर 2021 में मिथुन राशि का मासिक राशिफल

मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज की बात करें तो बड़े व्यापारियों को इस अवधि में काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अपने कर्मचारियों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। वाद-विवाद से कारोबार में नुकसान हो सकता है, साथ ही आपकी छवि भी खराब हो सकती है। दवाइयों का कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आपको डबल फायदा हो सकता है। साथ ही आपके कारोबार में भी बढ़ोतरी होगी।
वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी के साथ खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो इस अवधि में आपको सफलता मिल सकती है।
पारिवारिक जीवन में अचानक कलह बढ़ सकता है। घर के सदस्यों की एकता भंग होने की आशंका है। बेहतर होगा आप बाहरी लोगों को अपने निजी मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी करने न दें। इसके अलावा काम के साथ-साथ आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी महत्व दें। आपका लापरवाह रवैया आपके रिश्तों में दूरियां बढ़ा सकता है।
शादीशुदा जोड़ों के लिए यह माह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं प्यार मोहब्बत के मामले में आपको ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है।
पैसों की बात करें तो यह माह आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। यह सब आपके सही आर्थिक फैसलों का ही नतीजा है। सेहत की बात करें तो अगर आपको सिगरेट और शराब जैसी बुरी लथ है तो आप जल्द से जल्द इससे छुटकारा पाने का प्रयास करें।
राशि तत्व: वायु
राशि स्वामी: बुध
शुभ अंक: 2, 18, 20, 33, 48, 51
शुभ दिन: गुरूवार, रविवार, शनिवार, सोमवार
शुभ रंग: भूरा, बैंगनी, लाल, गुलाबी, नारंगी



Click it and Unblock the Notifications











