Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
नवंबर 2021 में मकर राशि का मासिक राशिफल

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए नवंबर का महीना कुछ बड़ी चुनौतियां लेकर आ सकता है। इस दौरान आपको आर्थिक नुकसान से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर अपने व्यवसायिक फैसले लेने से बचें बल्कि सोच समझकर और सभी कोणों से जांच पड़ताल करने के बाद ही आप अपना अंतिम निर्णय लें। आपको कॉन्टिटी से ज्यादा क्वालिटी पर ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा मार्केट में आपका नाम भी खराब हो सकता है।
नौकरीपेशा जातकों को प्रोफेशनल तरीके से काम करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति अधिक गंभीर रहेंगे तो बेहतर होगा। इसके अलावा दूसरे सहकर्मियों से अपनी तुलना न करें। आपको अपनी काबिलियत पर भरोसा रखने की जरूरत है। आप पूरी सकारात्मकता के साथ मेहनत करते रहें। जल्द ही आपका करियर आगे बढ़ेगा।
पैसों के मामले में यह माह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस दौरान कम प्रयास में आपको अतिरिक्त धन कमाने का मौका मिल सकता है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा और आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम भी कर सकते हैं। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। सेहत की बात करें तो इस राशि के बुजुर्ग सदस्यों को इस अवधि में संभलकर रहने की जरूरत है।
राशि तत्व: पृथ्वी
राशि स्वामी: शनि
शुभ अंक: 5, 10, 28, 34, 47, 58
शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, बुधवार, मंगलवार
शुभ रंग: बैंगनी, पीला, मैरून, सफेद, नारंगी



Click it and Unblock the Notifications











