Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Top Searched Food on Google in 2023: गूगल पर लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किये हैं ये फूड्स, आप भी देखें लिस्ट
Top Searched Food on Google in 2023: हम सभी साल 2023 के अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुके हैं। दिसंबर का महीना लग ही गया है और एक महीने में साल 2024 भी आ जाएगा। हम में से किसी ने भी नहीं सोचा था कि दुनिया की अतरंगी खबरों, सोशल मीडिया की अपडेट देखते और अपने फ़ोन की स्क्रीन स्क्रॉल करते करते ये साल इतनी जल्दी चला जाएगा।
साल 2023 कई मायनों में ख़ास रहा। इस पूरे साल हमें कई तरह के ट्रेंड्स भी देखने को मिले। वहीं खानपान के मामले में भी सेहत के साथ साथ कई अतरंगी एक्सपेरिमेंट भी लोग करते दिखे। पूरे साल लोगों ने किन फ़ूड आइटम्स को गूगल पर सर्च किया है, इस बारे में जानने के लिए देखें ये लिस्ट:
मिलेट्स

साल 2023 में गूगल के मोस्ट सर्च फ़ूड आइटम्स की इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है मिलेट्स का। लोगों ने इसके फायदे नुकसान जानने के साथ साथ इसकी रेसिपी भी सर्च की। वैसे मिलेट्स को इस लिस्ट में देखकर ये कहा जा सकता है कि लोग अब फ़ास्ट फ़ूड के बजाय हेल्दी फ़ूड की तरफ रुख कर रहे हैं।
एवोकाडो
एवोकाडो एक अमेरिकी फल है और डाइट फॉलो करने वाले लोगों के बीच बहुत फेमस है। यह अपने पोषक तत्वों और हेल्दी बेनिफिट्स के कारण पूरी दुनिया में मशहूर हो रहा है।
मटन रोगन जोश

अगर आप नॉन वेज पसंद करते हैं तो मटन रोगन जोश के जायके के बारे में आपने सुना ही होगा। ये एक कश्मीरी डिश है जिसे लोग चावल, रोटी या फिर नान के साथ खाना पसंद करते हैं। साल 2023 में कई लोगों ने मटन रोगन जोश सर्च किया है, तभी तो ये लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद है।
काठी रोल्स

स्ट्र्रेट फ़ूड के शौक़ीन काठी रोल्स की वैरायटी के बारे में बहुत अच्छे से जानते हैं। इसमें मैदे की पतली रोटी होती है और अंदर आप वेज या नॉनवेज अपनी चॉइस के अनुसार स्टफिंग सिलेक्ट कर सकते हैं। काठी रोल्स वेज और नॉन वेज दोनों में ही उपलब्ध हैं। क्विक स्नैक्स ऑप्शन के रूप में ये लोगों को काफी पसंद आता है।
मोमोज

जी हां, आपका फेवरेट मोमोस भी इस लिस्ट में शामिल है। गूगल पर लोगों ने इतनी बार इस डिश को सर्च किया है कि यहां हमें ये टॉप 10 लिस्ट में नजर आ रहा है। लोगों ने गूगल पर घर पर फटाफट मोमोस बनाने की रेसिपी भी सर्च की।
सांभर
दक्षिण भारत में ही नहीं अब लगभग देश के हर कोने में आपको साम्भर के दीवाने मिल जाएंगे। जगह में बदलाव के साथ रेसिपी और टेस्ट में अंतर हो सकता है लेकिन इस फ़ूड को पसंद करने वाले लोगों की संख्या में कोई कमी नहीं आयी है। गूगल की इस लिस्ट में सांभर डिश भी मौजूद है।
चिकन 65

नॉन वेज लवर्स की एक और डिश ने बाजी मार ली है और गूगल की टॉप सर्च डिश की लिस्ट में जगह बना ली है और वो है चिकन 65। यह ऐपेटाइजर के तौर पर सर्व किया जाता है। लोगों को ये डिश बहुत पसंद है और इस वजह से गूगल पर इसे लेकर इतने सारे सर्च देखने को मिले।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











